Kidney Stone vs Cancer: किडनी के आसपास दर्द होना एक आम समस्या होती है और ज्यादातर लोग इसे किडनी स्टोन यानी पथरी से जोड़कर भी देखते हैं। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि हर बार ऐसा दर्द पथरी का कारण नहीं होता है कुछ मामलों में यह किडनी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। इसलिए दर्द के प्रकार और उससे जुड़े लक्षण को समझना बहुत जरूरी होता है।

Kidney Stone और किडनी कैंसर के दर्द में क्या अंतर है?
किडनी स्टोन का दर्द आमतौर पर अचानक शुरू होता है और काफी तेज होता है या दर्द कमर के निचले हिस्से से लेकर पेट या जांघ तक फैल सकताहै। दूसरी और किडनी कैंसर में दर्द अक्सर लगातार बना रहता है और धीरे-धीरे बढ़ाने भी लगता है या दर्द आमतौर पर शरीर के एक तरफ में महसूस होता है और लंबे समय तक बना रहताहै।
ये भी पढ़े: रोज की ये आदतें बढ़ा सकती हैं Kidney Damage का खतरा, समय रहते करें सुधार
ऐसे कौन से लक्षण Kidney Stone की ओर इशारा करते हैं?
पथरी होने पर मरीज को तेज दर्द के साथ-साथ पेशाब में जलन बार-बार पेशाब आने की समस्या और कभी-कभी पेशाब में खून भी दिखाई देता है। कुछ लोगों को उल्टी की शिकायत भी रहती है यदि पथरी बड़ी हो जाए तो दर्द बहुत हो सकता और तत्काल डॉक्टर की जरूरत पड़ सकतीहै।
किडनी कैंसर के संकेत क्या हो सकते हैं?
शुरुआती लक्षण में किडनी कैंसर के कई बार स्पष्ट संकेत नहीं पता चलते हैं। लेकिन लगातार कमरिया साइड में दर्द पेशाब में बार-बार खून आना बिना वजह वजन घटा भूख कम लगना आदि जैसे संकेत नजर जरूर आने लगते हैं कुछ मामलों में पेट या कमर के पास गांठ भी महसूस होने लगता है।
इसकी कब करानी चाहिए जांच?
अगर दर्द कई दिनों या हफ्तों तक बना रहता है, या फिर बार-बार पेशाब में खून आने लगता है तो केवल घरेलू उपाय पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या फिर अन्य जांचों की मदद से दर्द के सही कारण का भी पता लगाया जा सकता है। शुरुआती पहचान से इलाज के संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती है।
ये भी पढ़े: chikungunya research: गोमूत्र से 90% से ज्यादा Viral Load कम होने का दावा
इसपर विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं?
डॉक्टर के अनुसार kidney stone और किडनी कैंसर के कुछ लक्षण एक जैसे हो सकते हैं इसलिए केवल दर्द के आधार पर बीमारी का अनुमान लगाना सही नहींहै। समय पर जांच और विशेषज्ञ की साल गंभीर रिस्क बचाने में मददकरती है।




