Thyroid Health: थायराइड की समस्या आज दुनिया भर के लोगों को प्रभावित कर रही है।चाहे हाइपोथायरॉइडिज्म या फिर हाइपोथाइरॉएड आईएसएम दोनों ही स्थिति में दावों के साथ सही खान-पान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है डॉक्टर के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो थायराइड हार्मोन के संतुलन या दावों के असर को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में थायराइड हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इन सभी चीजों के सेवन पर ध्यान जरूरी होता है।

Thyroid Health के लिए सोया प्रोडक्ट्स पर रखें नजर
सोया मिल्क टोफू और अन्य सोया आधारित खाद्य पदार्थ पौष्टिक माने जाते हैं लेकिन कुछ मामलों में यह थायराइड की दावों के अवशोषण को भी प्रभावित करने लगते हैं। इसलिए डॉक्टर अक्सर दवा लेने और सोया के प्रोडक्ट खाने के बीच पर्याप्त अंतर रखने की सलाह देतेहैं।
ये भी पढ़े: WHO ने Ebola को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया, अफ्रीका में कहर जारी
कच्ची क्रूसिफेरस सब्जियों सेवन हो सकता है नुकसानदायक
पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली और शलजम जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन नामक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व अधिक मात्रा में सेवन करने पर थायराइड हार्मोन के निर्माण को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि सामान्य मात्रा में और इसे पका कर खाने पर यह सब्जियां अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होतीहै।
अधिक आयोडीन वाले खाद्य पदार्थों से सावधानी
आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व होता है लेकिन इसकी अधिक मात्रा कुछ मरीजों के लिए समस्या पैदा कर सकती है। विशेष रूप से हाइपोथाइरॉएड से जूझ रहे लोगों को समुद्री शैवाल और अत्यधिक आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड, चीनी और जंक फूड बढ़ाते हैं परेशानी
ऐसी प्रोसेस्ड फूड, मीठे खाद्य पदार्थ पैकेट वाले स्नेक्स और फास्ट फूड में अक्सर ज्यादातर कैलोरी नमक और अनहेल्दी मोटापा मौजूद होता है। यह वजन बढ़ाने सूजन बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने का काम करते हैं इसलिए Thyroid Health बनाए रखने के लिए संतुलित और ताजा भोजन को प्राथमिकता देना बेहतरीन होता है।
ये भी पढ़े: Women’s Wellness And Cervical Cancer : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा
कैफीन और शराब का सेवन रखें नियंत्रित
अत्यधिक मात्रा में चाय कॉफी एनर्जी ड्रिंक और शराब का सेवन कुछ पेशेंट की में बेचैनी तेज धड़कन और नींद से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ा सकती है। विशेष रूप से हाइपरथाइरॉयडिज़्म के मरीजों को इन पर पदार्थ का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह डॉक्टर देतेहैं।




