सरकार बनाने के लिए विजय को नहीं मिले 11 विधायक! अब क्या होगा?

What If TVK Will not Get Support: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पा रही है. बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है मगर विजय के 107 और कांग्रेस के 5 मिलाकर सिर्फ 113 ही हो रहे हैं. विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है जो सरकार बनाने के लिए नाकाफी हैं ऐसे में विजय ने समय माँगा है.

वैसे तो TVK ने 108 सीटें जीती हैं मगर विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी ऐसे में TVK के विधायकों की संख्या 107 ही रह जाती है, कांग्रेस के 5 MLA के सपोर्ट के बाद यह 113 होते हैं मगर अभी भी 5 की जरूरत है.

लेफ्ट और मुस्लिम लीग ने इनकार किया

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कोशिश कर रही तमिलगा वेट्टरी कजगम (TVK) को झटका लगा है। लेफ्ट विंग और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने समर्थन देने से इनकार कर दिया है, जबकि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने अभी फैसला नहीं लिया है। पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन इस पर अंतिम फैसला लेंगे। CPI, CPI(M) और IUML के विधायक एमके स्टालिन से मिलकर DMK को ही समर्थन जारी रखने की बात कह चुके हैं।

अगर विजय को समर्थन नहीं मिला तो क्या होगा

मामला “किंग बनने” और “किंगमेकर बनने” के बीच अटक गया है। यहाँ Thalapathy Vijay की पार्टी TVK के पास 113 का सपोर्ट है, जबकि बहुमत के लिए 118 चाहिए। अब आगे संविधान और राजनीति दोनों का गेम शुरू होता है:

तमिलनाडु के राज्यपाल (Governor) सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विजय को सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं और कहेंगे कि फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करो

अगर विधानसभा में विजय 118 का आंकड़ा नहीं दिखा पाए, तो उनकी सरकार गिर जाएगी।
यानी “शपथ ले सकते हैं, लेकिन टिक नहीं पाएंगे।”

फिर गवर्नर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी—यानी Dravida Munnetra Kazhagam या उसके गठबंधन को बुला सकते हैं। यहाँ M. K. Stalin की एंट्री फिर से हो सकती है।

तो राज्य में President’s Rule (राष्ट्रपति शासन) लग सकता है—यानी केंद्र सरकार सीधे कंट्रोल ले लेगी और बाद में दोबारा चुनाव हो सकते हैं।

हालांकि ऐसा शायद ही होगा, हो सकता है कि AIADMK, TVK को सपोर्ट कर दे और विजय सरकार बना लें, लेकिन ऐसा तभी होगा जब TVK कांग्रेस के विधायकों के समर्थन को नकार देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *