Coforge share में तूफानी तेजी, Q4 नतीजों से 10% उछला positive संकेत

Coforge shares jump 10%, strong cues from Q4 results

आईटी कंपनी में Coforge share मैं जोरदार तेजी देखने को मिली है जहां स्टॉक 10% तक उछल चुका है। यह बढ़त कंपनी के मजबूत Q4 रिजल्ट और फाइनेंशियल ईयर 2027 के पॉजिटिव आउटलुक के कारण देखा गया है। इस तेजी का असर आईटी सेक्टर के अन्य मिड कैप शेयर पर भी देखने को मिल रहा है।

Coforge share jump 10%, strong cues from Q4 results

Q4 प्रदर्शन ने बढ़ाया Coforge share का भरोसा

स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार Coforge share का Q4 परफॉर्मेंस बाजार की उम्मीद से बेहतर देखा गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 612 करोड रुपए पर पहुंच गया है जो कि साल दर साल आधार पर वृद्धि ही देखी जा रही है। वही रेवेन्यू करीब 4450 करोड रुपए देखा गया है जिसमें लगभग 30% की सालाना बढ़त है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार या ग्रोथ मजबूत डील, डिजिटल सर्विसेज की मांग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार के कारण देखने को मिली है। qoq आधार पर भी प्रॉफिट में तेज उछाल होने से निवेश करने वाले लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़े: Tata Tech Share: Q4 नतीजों के बाद 7% भागा शेयर, अब 15% गिरावट..

Coforge Share में तेजी होने के प्रमुख कारण

शेयर में आई इस तेजी के पीछे कुछ मुख्य कारण है जैसे बड़े डील्स की मजबूत पाइपलाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन सेवाओं पर फोकस होना, फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए पॉजिटिव ग्रोथ का आउटलुक होना इसके साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार होना। कंपनी के ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है और आने वाले साल में स्थिर ग्रंथ की उम्मीद की जा रही है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का ऑर्डर बुक 1.75 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

क्या है ब्रोकरेज और विशेषज्ञों की राय

Coforge शेर के संबंध में बाजार के विश्लेषको के अनुसार,Coforge share मैं आई इस तेजी केवल नतीजे तक ही सीमित नहीं है बल्कि भविष्य की ग्रोथ विजिबिलिटी भी इसका बड़ा कारण है। कई ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर पॉजिटिव रुक बनाए हुए हैं और मिड टू लॉन्ग टर्म में बेहतर प्रदर्शन की संभावना भी बताईहै। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि प्रॉफिट में आई बढ़त में एकमुश्त टैक्स लाभ का योगदान भी हो सकता है जिसको निवेशकों को ध्यान में रखना चाहिए।

क्या है निवेशकों पर प्रभाव और सेक्टर की तुलना

Coforge share की स्थिति में mid cap आईटी share में नई ऊर्जा भर दी है। सेक्टर के अन्य खिलाड़ियों की तुलना में Coforgeने बेहतर ग्रोथ दिखाईहै। जिससे निवेश करने वाले लोगों का रुझान इसकी तरफ ज्यादा बढ़ा है। इंट्राडे में स्टॉक ने मजबूत हाई बनाया जबकि क्लोजिंग भी ऊपरी लेवल के करीब दिख रही थी। इससे कंपनी के मार्केट कैप में होने वाले वृद्धि के बारे में पता चलता है।

ये भी पढ़े: Citigroup ने 52 मिलियन डॉलर पैकेज पर Viswas Raghavan की नियुक्ति की

बाजार का आगे का आउटलुक

Coforge share के लिए आगे का रास्ता पॉजिटिव दिख रहा है खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल डिमांड के कारण। हालांकि वैश्विक आईटी खर्च और आर्थिक परिस्थितियों पर नजर रखना भी अब जरूरी होगा। यह जानकारी केवल आपकी सूचना के उद्देश्य से इसको निवेश की सलाह के रूप में ना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *