Night Leg Cramps Causes : रात में पैरों में ऐंठन होना अक्सर मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण होता है। यह ऐंठन दर्दनाक हो सकती है और कुछ सेकंड से एक मिनट तक रहती है, जिसके बाद ठीक हो जाती है। अधिकतर यह गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ स्थितियों में इससे समस्या बढ़ सकती है। नाइट लेग क्रैंप्स यानी रात को पैरों में ऐंठन मुख्य रूप से बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि रात को पैरों में ऐंठन क्यों होती है, यह किसी बीमारी का लक्षण है या नहीं, और इसे कैसे रोका जा सकता है।
रात में पैरों में ऐंठन होने के कारण
मसल्स का थकना – ज्यादा देर खड़े रहने, चलने या भारी एक्सरसाइज के बाद मसल्स थक जाती हैं, जिससे रात को ऐंठन हो सकती है। नए एक्सरसाइज रूटीन शुरू करने वाले लोगों को भी यह समस्या हो सकती है।
डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी या इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन, जैसे सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पौटेशियम की कमी से ऐंठन हो सकती है। अधिक पसीना आने से ये तत्व कम हो सकते हैं।
खराब ब्लड सर्कुलेशन – खराब ब्लड सर्कुलेशन या नर्व कंप्रेशन से भी ऐंठन हो सकती है, जैसे परिफेरल आर्टरी डिजीज या रीढ़ से जुड़ी समस्याओं में।
उम्र बढ़ना – उम्र बढ़ने पर मसल्स की इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे रात को ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है।
गर्भावस्था – गर्भवती महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, ब्लड सर्कुलेशन कम होने और नसों पर दबाव के कारण रात को ऐंठन ज्यादा हो जाती है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी – जिन लोगों का जीवनशैली सिडेंटरी है, उनमें भी पैरों में ऐंठन की संभावना बढ़ जाती है।
पैरों में ऐंठन किस बीमारी का संकेत हो सकती है?
किडनी की समस्या – किडनी फेलियर या डिजीज में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो सकता है, जिससे ऐंठन हो सकती है।
डायबिटीज – डायबिटीज और डायबेटिक न्यूरोपैथी के कारण नर्व डैमेज और ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से यह समस्या हो सकती है।
लिवर डिसऑर्डर – लिवर की समस्याओं में भी पैरों में ऐंठन हो सकती है।
थायराइड – थायराइड की समस्या भी ऐंठन का कारण बन सकती है।
अनीमिया – खून में हीमोग्लोबिन की कमी से भी ऐंठन हो सकती है।
पैरों में ऐंठन से राहत कैसे पाएं?
- ऐंठन होने पर पैर की मसल्स को आराम देने के लिए स्ट्रेचिंग करें।
- हल्के हाथों से मालिश करने से राहत मिलती है।
- थोड़ी देर चलने से मसल्स को आराम मिलता है।
- गर्म पानी में पैर डालें या गुनगुने पानी से मालिश करें, इससे आराम मिलता है।
अगर बार-बार पैरों में ऐंठन हो रही है या इसमें कोई गंभीर समस्या लग रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़े : Face Packs to Reduce Dark Spots : इस जादुई फेसपैक से गायब हो जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बें




