कानपुर। रिश्तों की मर्यादा को दर किनार करते हुए नवविवाहित दामाद और सास में ऐसा इश्क चढ़ा कि वे न सिर्फ घर से भाग निकले बल्कि दोनों ने वरमाला पहनाकर पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे को स्वीकार कर लिए। प्रेम-प्रंसग का यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आ रहा है। जिसमें दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि पत्नी को छोड़ दिया और सास से ही शादी रचा लिया।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के ऐलान का वीडियो वायरल होते ही न सिर्फ लोग हैरान रह गए बल्कि विवाद गहरा गया। सास-दामाद का यह प्रेमी जोड़ा सोशल मीडिया में इस तरह की पोस्ट डालकर लोगो से आर्शीवाद मांग रहा है। सास-दामाद के रिश्ते की जानकारी लगते ही लोगों में गुस्सा है।
घर वाले सदमें
इंटरनेट पर शादी की यह खबर जानने के बाद घर वाले सदमें में है। पति और मां की इस करतूत से नवविवाहित भी चकित है कि जिस सख्स को उसने वरण किया था वह तो न सिर्फ धोखेबाज निकला बल्कि उसका पूरा घर ही बर्बाद कर दिया। बहरहाल अब इंटरनेट पर यह शादी चर्चा में आने के साथ ही धूम मचा रही है। लोग इस शादी को लेकर खूब चर्चा कर रहे है। ज्ञात हो कि रिश्ते से ज्यादा प्यार को महत्वं देने का यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी सास-दामाद समेत कई करीबी रिश्ते होने के बाद भी प्रेमी जोड़ा रिश्तों को दरकिनार करके प्रेम सबंध को महत्वं दिया है।




