यूपी। लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें मैजिक सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के तहत यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। मरने वाले सभी लोग मैजिक गाड़ी में सवार थे। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया। बताया जाता है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी।
भीषण था हादसा
जानकारी के तहत सड़क हादसा बेहद ही भीषण था। हादसे में मैजिक के न सिर्फ परखच्चे उड़ गए बल्कि मृतक बॉडी पिचक गई थी। बताया जता है कि इस हादसे में टीर्चर, इंजीनियर समेत 9 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की वजह बना ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
पीएम और सीएम ने जताया दुख
उत्तर-प्रदेश में हुए इस भीषण सड़क हादसे में पीएम मोदी ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों का 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है, तो वही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राहत बचाव के निर्देश दिए है। वही शोक संतृत परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान भी किए है।
मृतकों की हुई शिनाख्त
अदनान (15 वर्ष) पुत्र अकील खान निवासी मुस्लिमनगर रामापुर, कोतवाली सदर, खीरी।
पप्पू (18 वर्ष) पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट, बहराइच।
पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी मझरा, थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच। पवन और सोहन आपस में सगे भाई हैं।
राजेश गोयल पुत्र मनिलाल निवासी महपुरवा थाना मिहींपुरवा, बहराइच।
सहजराम (35 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, जनपद बहराइच।
गायत्री गुप्ता (44 वर्ष) रमेश चंद्र गुप्ता मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर बस स्टॉप सीतापुर थाना कोतवाली सदर, खीरी।
जुलेखा 45 पत्नी हबीब, पलटूपुरवा थाना धौरहरा




