शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ख़ुशख़बरी, एमपी में होगी 10000 शिक्षकों की भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग खाली पदों की जानकारी जुटा रहा है। मौजूदा रिक्त पदों के साथ प्रमोशन और मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को भी भर्ती में शामिल करने की तैयारी है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है।

MP TET 2026 के आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से परीक्षा

शिक्षक भर्ती की तैयारी के बीच मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • आवेदन शुरू: 21 अगस्त 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 4 सितंबर 2026
  • परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026 से

अभ्यर्थी MPESB की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

5 हजार अतिथि शिक्षकों की भी होगी भर्ती

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए करीब 5 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी भी चल रही है। चयनित अतिथि शिक्षकों की ऑनलाइन जॉइनिंग 1 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

पुराने अभ्यर्थी कर रहे प्रदर्शन

एक तरफ नई भर्ती की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर भोपाल में शिक्षक भर्ती 2025 के चयनित और वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थी पद बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कई पद खाली हैं। ऐसे में सरकार को भर्ती में पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

MP TET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

MP TET 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 4 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *