उत्तर-प्रदेश में प्लेन हादसा, धडाम से गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

उत्तर-प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कासगंज से विमान हादसा सामने आ रहा है। जानकारी के तहत सोमवार की शाम 4 बजे एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट कासगंज जिले के पुलिस लाइन क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन हाईवे पर धड़ाम से अचानक आ गिरा। जिससे आसपास मौजूद लोगो में सनाका खिच गया। वही हादसे के बाद लोग मौके पर पहुचे और विमान में फंसी महिला पायलट को बाहर निकालकर उन्हे अस्पताल ले गए। अब तक की जानकारी के अनुसार विमान को महिला पायलट कायनात उड़ा रही थी।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जो जानकारी आ रही है उसके तहत अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन का यह प्रशिक्षु (ट्रेनी) विमान है, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह बिजली के तारों में न सिर्फ उलझ गया बल्कि हाईवे पर जा गिरा। जानकारी के अनुसार महिला प्रशिक्षु पायलट अकेले ही विमान को उड़ा रही थीं, क्योकि विमान में अभी तक वह अकेले ही पाई गई है, हांलाकि मौके पर पहुचे अधिकारी जांच कर रहे है और कंपनी के लोगो से संपर्क करके जानकारी जुटा रहे है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमें

विमान हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमे पहुच गई और वे जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विमान क्यों और किन हालात में गिरा इसको लेकर जांच शुरू हो गई है। वही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लिए कि इस हादसे में कोई भी विमान की जद में नही आया। विमान में आग लगती या हादसे के बाद दूर तक जाता तो बड़ी जन हानि हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *