SBI बैंक लॉक। इस सप्ताह लोगों का बैकिंग काम-काज प्रभावित रह सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में 23 मई से 28 मई के बीच काम बंद होने वाला है। ऐसे में लोगो को बैकिंग काम के लिए आने वाले सप्ताह में परेशानी हो सकती है। एसबीआई में काम बंद होने के पीछे सप्ताहिक अवकाश, दो दिवसीय हड़ताल और त्यौहार मुख्य कारण है।
दो दिन का सप्ताहिक अवकाश
दरअसल 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसके कारण इन दो दिनों में बैंक बंद रहेंगे और इस सप्ताह रविवार के साथ ही शनिवार को भी बैकिंग काम नही होगा।
SBI स्टाफ की हड़ताल
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई यानि की सोमवार और मंगलवार को देशभर में दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक एम्पलाइज अगर हड़ताल पर दो दिन के लिए जाते है तो इससे बैंकों के कामकाज पर असर पडेगा ही, इस दौरान ग्रहकों का काम बंद रहेगा।
बकरीद की छुट्टी
भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए आरबीआई ने दो दिन की छुट्टियां तय की हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण एसबीआई बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।
16 सूत्रीय मांगो को लेकर बैंक कर्मी कर रहे हड़ताल
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किये है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। ऐसे में 6 दिनों तक एसबीआई का काम बंद होने की संभावना बन गई है और बैंक उपभोक्ताओं को इस सप्ताह अपने बैंक काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।




