Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office पर वरुण धवन की नई कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रिलीज के पहले 3 दिनों में ही अच्छी शुरुआत हासिल किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फिल्म में दुनिया भर में 40 करोड रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। शुरुआती वीकेंड में फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस इसकी कमाई की सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office में शुरुआती प्रदर्शन?
है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में निर्मित की ओर से ऑफिशियल आंकड़ा जारी किया गया है इसके अनुसार फिल्म ने पहले तीन दिनों में दुनिया भर में 41.99 करोड रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 33.64 करोड रुपए रहा। रिलीज होने के बाद वीकेंड पर ऑडियंस की अच्छी मौजूदगी का फायदा इस फिल्म को मिलता देखा जा रहा है इस वीकेंड रविवार सबसे मजबूत दिन साबित हुआ।
ये भी पढ़े: Neelam Kothari का 30 साल पुराना लोनावला विला,150 साल पुराना फर्नीचर…
तीन दिनों की कमाई का हिसाब
ऑफिशियल जानकारी में बताया गया की फिल्म ने पहले दिन 10.20 करोड रुपए दूसरे दिन 10.74 करोड रुपए और तीसरे दिन 12.70 करोड रुपए का भारत में ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। लगातार तीन दिनों तक कमाई ने बढ़त देखने से पता चलता है की फिल्म की शुरुआती ऑडियंस से पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं। हालांकि आगे का प्रदर्शन वीकेंड की कमाई पर निर्भर होने वाला हैं।
स्टारकास्ट और फैमिली एंटरटेनमेंट का मिला है फायदा
इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के द्वारा किया गया है जो लंबे समय से कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा पूजा हेगडे,मृणाल ठाकुर और अन्य एक्टर नजर आ रहे हैं। कहीं ऑडियंस ने फिल्म की कल की फुल की कहानी और कॉमेडी की तारीफ की है यही वजह है कि वीकेंड में फैमिली ऑडियंस का अच्छा रुझान देखने को मिलेगा।
सोमवार की कमाई पर रहेगी अब सभी की नजर
बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म के लिए पहला सोमवार काफी जरूरी होता है जानकारी के अनुसार सोमवार को फिल्म की कमाई में समान गिरावट देखने को मिली जो कि लगभग हर फिल्म में वीकेंड के बाद होती है। अब यह देखना जरूरी होगा कि पहले सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म कितनी कमाई पर स्थिर रहती है।
ये भी पढ़े: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review:डेविड धवन की पुरानी फिल्म जैसी है.
फिल्म से आगे क्या है उम्मीद?
Hai Jawani Toh Ishq होना है फिल्म की शुरुआती कमाई पॉजिटिव संकेत दे रही है लेकिन इसकी लंबी सफलता ऑडियंस के लिए शब्द ऑफ माउथ और आने वाले दिनों के कलेक्शन पर निर्भरकरेगी। दूसरे सप्ताह में भी इसको अच्छी बढ़त मिलती है तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में देख सकती है।




