Amitabh Bachchan के बारे में इन दिनों खबर फैली हुई है कि उनकी सर्जरी हुई है ये चर्चा उनके blog post के अनुसार सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के लिए है जिसमें उन्होंने सर्जरी और आईसीयू के बारे में बताया है। हालांकि बाद में एक्टर ने खुद स्पष्ट बताया कि उनकी कोई भी सर्जरी नहीं हुई है और लोगों ने उनकी बात का कुछ अलग मतलब निकाल लियाहै।

Amitabh Bachchan ने अफवाहों पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रही अमिताभ बच्चन की सर्जरी के चर्चाओं के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉक के जरिए साफ तौर पर बताया कि उनकी कोई भी सर्जरी नहीं हुई है उन्होंने बताया कि उनके ब्लॉक पोस्ट को गलत तरीके से लोगों ने समझा जबकि उनका उद्देश्य अपनी सेहत के बारे में जानकारी देना नहीं था। उन्होंने लेखक के कई लोगों ने उनके शब्दों को व्यक्तिगत अनुभव समझ लिया जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं था। अभिनेता ने स्पष्ट बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और किसी भी तरह के मेडिकल इलाज से नहीं गुजर रहे हैं।
ये भी पढ़े: 61 की उम्र में Aamir Khan ने गौरी से की तीसरी शादी, पिछली दोनों शादी के बच्चे…
उनके ब्लॉग पोस्ट में क्या लिखा था?
हालांकि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सर्जरी के बाद की मानसिक और शारीरिक चुनौतियों के बारे में बताया था उन्होंने अस्पताल आईसीयू और रिकवरी के सारे प्रक्रिया का एग्जांपल देते हुए बताया कि किसी कठिन दौर से बाहर निकल पाना आसान नहीं होता है। इसी हिस्से को पढ़कर कई लोगों ने ऐसा माना कि एक्टर ने हाल ही में अपनी कोई सर्जरी कराई है।
आखिर किस संदर्भ में दिया गया था ये उदाहरण?
बाद में अपने ब्लॉग के जरिए ही Amitabh Bachchan ने बताया कि उनका उदाहरण किसी प्राइवेट हेल्थ स्थिति से जुदा नहीं था उन्होंने यह अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और लियोनेल मेसी के कठिन दौर को समझने के लिए बताया था। उनका कहना है कि जैसे खिलाड़ी या व्यक्ति को मुश्किल समय से उबर में समय लगता है इस तरह किसी भी तरह की सर्जरी होने के बाद रिकवरी होना भी चुनौती पूर्ण हो जाती है। यह केवल एक उदाहरण की तरह ही था लेकिन लोगों ने इस अमिताभ बच्चन की सर्जरी समझ लिया।
ये भी पढ़े: Rajesh Khanna बंगला डिमोलिशन पर मुमताज ने कहा वह सिर्फ घर नहीं था..बल्कि
ये अफवाहें कैसे फैलीं?
Amitabh Bachchan के ब्लॉग में सर्जरी और आईसीयू जैसे शब्द आने के बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया जिसके बाद अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स में अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चर्चाएं देखने को मिलने लगी लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन के स्पष्टीकरण होने के बाद यह स्थिति साफ हो गई।




