Policybazaar पर IRDAI का बड़ा असर, शेयर 36% क्यों टूटा?

Policybazaar hit by a major IRDAI impact, shares plunge 36% — why?”

Policybazaar की पैरंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर में 24 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। Nse की रिपोर्ट के अनुसार शेयर 36 प्रतिशत से गिरकर 1207 पॉइंट ₹20 पर बंद हो गया। इस गिरावट के साथ कंपनी के मार्केट केपीटलाइजेशन से करीब 31430 करोड रुपए कम हो गए हैं। इस गिरावट की बड़ी वजह इंश्योरेंस रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी आईआरडीएआई की इंश्योरेंस डिसटीब्यूशन और कमीशन व्यवस्था में बदलाव की प्लानिंग है।

IRDAI ने क्या बदलाव में प्रस्तावित किए हैं?

आईआरडीएआई ने 23 सितंबर को रिकॉलब्रेटिंग इकोनॉमिक्स आफ इंश्योरेंस डिसटीब्यूशन नाम से कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इस पेपर में इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलने वाले कमिश्नर को प्रोडक्ट डिसटीब्यूशन चैनल पॉलिसी साइज और बेचने समझने में लगने वाली मेहनत के आधार पर तय करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव में इंश्योरेंस के एक्सपेंस आफ मैनेजमेंट लिमिट को भी धीरे-धीरे काम करने की बात हुई है साथ ही कमिशन स्ट्रक्चर में बदलाव ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और मिस सेलिंग पर नियंत्रण जैसे उपाय प्रस्तावित किए गए हैं।

ये भी पढ़े: Adani Power Share पर PL Capital का भरोसा, 259 रूपए का है टारगेट…

Policybazaar पर इसका असर क्यों पड़ा है?

पॉलिसी बाजार का कारोबार इंश्योरेंस प्रोडक्ट की ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलने वाला कमिशन में बदलाव सीधे इस बिजनेस मॉडल की इकोनॉमिक्स को प्रभावित कर सकेगा। हालांकि कंपनी की हाल ही की फाइनेंसियल परफॉर्मेंस कमजोर नहीं थी जून 2026 की तिमाही में फिंच का ऑपरेटिंग रिवेन्यू 40% से बढ़कर 1888 करोड रुपए और नेट प्रॉफिट 93% से बढ़कर 163 करोड रुपए हुआ था। कल इंश्योरेंस प्रीमियम 8372 करोड रुपए रहा। जो सालाना आधार पर 41% ज्यादा है। जिसका मतलब है कि शेयर में गिरावट कंपनी के तत्काल तिमाही नतीजे में किसी अचानक गिरावट की वजह से नहीं बल्कि प्रस्तावित रेगुलेटरी बदलाव से भविष्य के डिस्ट्रीब्यूशन इकोनॉमिक्स पर बनी चिंता से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े: Upcoming IPO 2026: NSE के बाद इन 5 बड़े IPO पर नजर

इंश्योरेंस सेक्टर के लिए इसका मतलब क्या है?

आईआरडीएआई का प्रस्ताव सिर्फ Policybazaar तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका असर इंश्योरेंस, एजेंट, ब्रोकर, बैंक और दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन पर भी देखने को मिल रहा है। रेगुलेटर का उद्देश्य डिस्ट्रीब्यूशन कास्ट को नियंत्रित करना ट्रांसपेरेंसी को बढ़ाना और मिस सेलिंग से पॉलिसी होल्डर की सुरक्षा करना है। फिलहाल यह परपज रिफॉर्म ही है अंतिम नियम नहीं है। इसलिए इसे वास्तविक असर का पता कंसल्टेशन की प्रक्रिया और अंतिम रेगुलेटरी फ्रेमवर्क आने के बाद ही पता चलेगा यही कारण है कि मौजूदा मार्केट रिएक्शन को कंपनी के भविष्य के निश्चित रिजल्ट के रूप में देखना सही नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *