The Vvaan ने पहले दिन मचाई दहाड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख उड़ेंगे होश..

The Vvaan made a huge impact on its opening day, with Sidharth’s film earning crores

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लंबे समय से इंतजार हो रही मूवी The Vvaan 25 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चाएं देखने को मिली थी अब इसके पहले दिन की कमाई की शुरुआती आंकड़े भी देखने को मिल रहे हैं।

द विवान की पहले दिन की कितनी कमाई हुई है?

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार द विवान ने भारत में पहले दिन करीब 8 करोड रुपए का नेट कलेक्शन हासिल किया है। फिल्म की शुरुआत सुबह के शो में धीमी देखने को मिली लेकिन दिन बढ़ाने के साथ ऑडियंस की मौजूदगी में इसमें इजाफा भी देखने को मिला। हालांकि अलग-अलग आंकड़ों में इसमें अंतर दिखाई देता है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया और थे वीक की एक रिपोर्ट में 8 करोड रुपए नेट कलेक्शन ओं लगभग 9.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन इसमें बताया गया है। बॉलीवुड हंगामा ने पहले दिन की कमाई करीब 7 करोड रुपए बताई हैं इसलिए इन आंकड़ों को शुरुआती ट्रेंड अनुमान के तौर पर ही देखना सही रहेगा।

ये भी पढ़े: अक्षय कुमार के बेटे Aarav kumar को Vidya Balan से 6 साल तक डर….

सिद्धार्थ और तमन्ना की पहली साथ दिखने वाली फिल्म

The Vvaan फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहेहैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है जो पंचायत जैसी चर्चित सीरीज से भी जुड़े हुएहैं। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पाल भी भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भारतीय लोक कथा, आस्था और रहस्य को एक साथ लेकर चलती है इसकी कहानी बिहार की पृष्ठभूमि और एक रहस्यमई जंगल से जुड़ी है जहां लोक विश्वास और अलौकिक घटनाएं कहानी को आगे बढ़ाई हुई दिखतीहै। इस फिल्म में छठ पूजा का सांस्कृतिक संदर्भ भी सबसे जरूरी हिस्सा बताया गयाहै।

ये भी पढ़े: Mushtaq Khan नहीं रहे, जिस किरदार ने जीता था लाखों दर्शकों का दिल…

फिल्म को मिल रही आखिर कैसी प्रतिक्रिया?

The Vvaan फिल्म रिलीज होने के बाद इसको लेकर ऑडियंस और समीक्षकों की रिएक्शन पूरी तरह से एक जैसी नहीं दिख रही है। कुछ रिएक्शन में फिल्म के लोक कथा वाले माहौल रहस्य और कलाकारों के परफॉर्मेंस की तारीफ देखने को मिली है। जबकि कुछ रिएक्शन में कहानी के दूसरे हिस्से और स्क्रीन प्ले पर सवाल भी उठाए गएहैं। फिल्म के लिए अब शनिवार और रविवार के आंकड़े काफी जरूरी है पहले दिन की कमाई के बाद वीकेंड में ऑडियंस की संख्या बढ़ती है या नहीं इससे फिल्म के आगे के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *