The Vvaan फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म बिहार की एक पुश्तैनी गांव रहस्यमई जंगल और उससे जुड़ी पुरानी लोक कथाओं के इर्द घूमती हुई नजर आती है। फिल्म में छठ पर्व की आस्था, परिवार और रहस्य के साथ-साथ प्रकृति और इंसान के लालच से जुड़ा हुआ मुद्दा भी नजर आता है।

क्या है The Vvaan मूवी की कहानी?
इस कहानी में ऋषि नाम का एक शहरी व्यक्ति होता है जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं ऋषि अपने पुश्तैनी गांव बिहार लौटता है। उनके गांव के पास एक ऐसा जंगल होता है जिसे देखकर लोगों के बीच एक पुरानी मान्यताएं होती है ऐसा माना जाता है कि वह वन देवी का वास है और सूर्यास्त होने के बाद जंगल में जाना किसी के लिए ठीक नहीं होता है।
तमन्ना भाटिया फिल्म में ममता के रोल में नजर आ रही है जो इसमें ऋषि की पत्नी है। दोनों की अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी परेशानी है और गांव लौट के बाद उनकी जिंदगी उसे रहस्यमई जंगल से जुड़ने लगती है। ऋषि शुरुआत में गांव की इन मान्यताओं को तर्क से देखने लगता है लेकिन जंगल से जुड़ी घटनाएं धीरे-धीरे उसे इन सभी बातों पर दोबारा से सोचने पर मजबूर कर देती है।
ये भी पढ़े : The Vvaan ने पहले दिन मचाई दहाड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख उड़ेंगे होश..
सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदार इस फिल्म में कैसे हैं?
The Vvaan मूवी में सिद्धार्थ का किरदार कहानी में तर्क और सवालों की तरफ खड़ा नजर आता है तो वहीं ममता का रोल परिवार और भावनाओं से ज्यादा जुड़ा हुआ दिख रहा है। दोनों के बीच का रिलेशन इस कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है और उनकी केमिस्ट्री को कई सारे रिव्यूज में फिल्म की अच्छी बातों में बताया गया है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम भूमिका में नजर आते हैं।
ये भी पढ़े: Mushtaq Khan नहीं रहे, जिस किरदार ने जीता था लाखों दर्शकों का दिल…
आखिर कैसी है फिल्म?
The Vvaan फिल्म का सबसे दिलचस्प वाला हिस्सा उसका लोक कथा और रहस्य वाला माहौल बताया जा रहा है। जंगल से जुड़ी कहानी शुरुआत में तो उत्सुकता पैदा कर देती है लेकिन रिव्यूज में फिल्म के स्क्रीनप्ले और खास कर दूसरे हिस्सों को लेकर अलग-अलग तरह की आलोचनाएं भी देखने को मिली है। कुछ रिएक्शंस में मुताबिक कहानी में कई विचार एक साथ आने लगते हैं जिससे इसकी पकड़ कमजोर दिखने लगती है। कुल मिलाकर ये मूवी लोक कथा रहस्य और पारिवारिक कहानी का एक मिश्रण है।




