Gyanesh Kumar ECI Row : बड़ा खुलासा! ज्ञानेश कुमार ने जीजी थॉमसन को दिया था बीजेपी के लिए चुनाव लड़ने का ऑफर

Gyanesh Kumar ECI Row

Gyanesh Kumar ECI Row : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने इस मामले में एंट्री ले ली है। जीजी थॉमसन ने दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। इस दावे के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के लिए लोगों को जोड़ने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है।

फ्लाइट में हुई थी चुनाव लड़ने की बात

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन 2016 में मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार से चुनाव लड़ने की बात उसी साल दिल्ली जा रही एक फ्लाइट में हुई थी। उस समय वे मुख्य सचिव के पद पर काम कर रहे थे।

थॉमसन ने ठुकरा दिया था ज्ञानेश कुमार का प्रस्ताव

थॉमसन के मुताबिक, फ्लाइट में ज्ञानेश कुमार ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा और जानना चाहा कि क्या वे 2019 में पथानामथिट्टा से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने पर थॉमसन केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं।

थॉमसन ने मीडिया से कहा, “मैंने यह प्रस्ताव तुरंत ठुकरा दिया, क्योंकि मुझे चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।”

राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इस दावे पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उस समय सरकारी अधिकारी रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल बीजेपी के लिए लोगों को जोड़ने में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें चुनावों का “अंपायर” बनाया और भारत के चुनावों में “मैच-फिक्सिंग” की जिम्मेदारी सौंपी।

ज्ञानेश कुमार पर पहले भी बीजेपी के पक्ष में काम करने के आरोप लगते रहे हैं। थॉमसन के इस दावे से चुनाव आयोग को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े : Gyanesh Kumar SIR Case : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा SIR विवाद, दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना फैसला लेने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *