बॉलीवुड के फेमस एक्टर Amitabh Bachchan एक बार फिर अपनी रियल एस्टेट निवेश की प्लानिंग को लेकर चर्चा में देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार उनका अयोध्या का रियल स्टेट पोर्टफोलियो करीब 100 करोड रुपए तक पहुंच चुका है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन होने के बाद तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है उन्होंने पिछले कुछ सालों में शहर में कुछ प्रीमियम संपत्तियों में अपना निवेश किया है।

Ayodhya में लगातार बढ़ रहा अमिताभ बच्चन का निवेश
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में अलग-अलग समय पर कई तरह की जमीन और प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदी है इन निवेशों में मौजूद अनुमानित कीमत करीब 90 से 100 करोड रुपए बताई जा रही है। हालांकि इस मूल्यांकन की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है अयोध्या में तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों कारण उनके पोर्टफोलियो का मूल्य भी बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़े: S Janaki के निधन पर आंध्र प्रदेश के मंत्री ने कहा.. उनकी आवाज हमेशा रहेगी अमर
राम मंदिर के बाद क्यों बढ़ी Ayodhya के Real Estate की मांग?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद देश और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन सड़क और होटल जैसी कहानी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी काम तेज होते जा रहा है। इन्हीं विकास कार्य के कारण अयोध्या के रियल स्टेट की मांग और जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है।
और भी कई सेलिब्रिटी भी कर चुके हैं निवेश
Amitabh Bachchan ही नहीं इनके अलावा भी कई सारे ऐसे बॉलीवुड के सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अयोध्या में संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें एक्टर रणबीर कपूर का भी नाम शामिल बताया गया है जानकारी के अनुसार बड़े निर्देशक और सेलिब्रिटीज की दिलचस्पी ने अयोध्या के रियल स्टेट बाजार को एक नई पहचान दे दी है। हालांकि हर निवेश का उद्देश्य और बिजनेस प्लैनिंग थोड़ी अलग हो सकती है।
आधिकारिक जानकारी और रिपोर्ट इसपर क्या कहती हैं?
Amitabh Bachchan की तरफ से कुल निवेश के अमाउंट को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है यह सभी जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट के आधार पर अनुमानित है कि उनके निवेश का वर्तमान मूल्य करीब 100 करोड रुपए तक हो सकता है। इसलिए इस आंकड़े को अनुमानित रूप में ही देखना चाहिए।
ये भी पढ़े: Urvashi Rautela हुई गुस्सा, वायरल ai image पर कहा…Stop This Toxicity
अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर सुझाव
आमतौर पर निवेश करने वाले लोगों के मुताबिक किसी भी शहर में निवेश केवल किसी सेलिब्रिटी की खरीदारी को देखकर नहीं करना चाहिए जमीन खरीदने से पहले उसके डॉक्यूमेंट प्रोजेक्ट की स्थिति भविष्य की विकास की परियोजनाओं की भी जांच होनी चाहिए अयोध्या का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है लेकिन हर निवेशक को अपने फाइनेंशियल लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही जमीन खरीदनी चाहिए।




