फेमस गायिका S Janaki के निधन के बाद आंध्र प्रदेश के पर्यटन संस्कृति और सिनेमैटोग्राफी के मंत्री दुर्गेश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके बयान में उन्होंने गायिका के अंतिम संस्कार के दौरान जानकी गायिका को लेकर कहा कि भारतीय संगीत में एस जानकी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा उनकी आवाज आने वाली पीढियां तक हमेशा गूंजती रहेगी।

S Janaki के निधन पर मंत्री ने क्या कहा?
आंध्र प्रदेश के मंत्री कंदूला दुर्गेश ने अपने बयान में कहा कि एस जानकी केवल दक्षिण भारत ही नहीं हमारे पूरे भारत देश की एक महान गायिकाओं में से एक थी। उन्होंने कहा कि उनकी मधुर आवाज में लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है और उनके द्वारा गए गीत भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर है। मंत्री के द्वारा बोले जाने वाले कथन के अनुसार एस जानकी जैसे कलाकार दुनिया से विदा हो सकते हैं लेकिन उनकी कला हमेशा दुनिया में जीवित रहती है।
ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan की पोती Aaradhya Bacchan ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला
भारतीय संगीत जगत के लिए है ये बड़ी क्षति
S Janaki के निधन की खबर भारतीय फिल्म और संगीत दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति बताया जा रहा है। उन्होंने अपने लंबे करियर में तमिल तेलगु कन्नड़ मलयालम और हिंदी सहित कई सारी भारतीय भाषाओं में जीत गए हैं। उनकी गायकी की पहचान इमोशनल प्रस्तुति और अलग शैली के लिए पहचानी जाती है उनके गीत आज भी विभिन्न विभिन्न पीढ़ी में लोकप्रिय है।
Janaki की अंतिम विदाई में कई लोग हुए शामिल
जानकारी के अनुसार एस जानकी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्य फिल्म उद्योग से जुड़े कई सारे कलाकार राजनीतिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद दिखे। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार कई सारे एक्टर और सामाजिक हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए संगीत के योगदान को याद किया।
छह दशक से अधिक का रहा उनका शानदार करियर
S. Janaki ने छह दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय संगीत जगत में एक सक्रिय भूमिका निभाईहै। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में हजारों फिल्मों में अपनी आवाज दी है और कई सारे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। उनकी गाय की ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ-साथ राष्ट्रीय लेवल पर भी अपनी एक अलग पहचान बना लिए संगीत प्रेमियों के बीच उनके गीत आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।
ये भी पढ़े: 61 की उम्र में Aamir Khan ने गौरी से की तीसरी शादी, पिछली दोनों शादी के बच्चे…
विरासत के रूप में हमेशा याद रहेंगी, S. Janaki
मंत्री कंदूला दुर्गेश ने कहा कि एस जानकी का संगीत आने वाले सालों में भी कई सारे लोगों को गायकी के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका योगदान भारतीय सांस्कृतिक परिषद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है उनके द्वारा गए गीत संगीत प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार बने रहेंगे और नई पीढ़ियां भी उनकी आवाज के द्वारा उन्हें हमेशा याद करती रहेगी।




