इंदौर। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 का मुकाबला मध्यप्रदेश के इंदौर में हो रहा है। होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए दोनों ही टीमें शनिवार की दोपहर इंदौर पहुची है। एयरपोर्ट पर एमपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किए। एयरपोर्ट से खिलाड़ी सीधे होटल पहुचे। जंहा होटल के बाहर भी प्रशंसकों की भीड़ अपने प्रिय खिलाड़ियों को देखने के लिए खड़ी थी। होटल कर्मचारियों ने तिलक लगाकर दोनों टीमों का स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में चले गए।
रविवार को मुकाबला
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम रविवार को खेला जा रहा है। इस खेल को लेकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काफी उत्साहित है तो भारतीय प्लेयर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने के लिए आत्मविश्वास से भरे नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि खेल प्रेमी अपने पसंद के खिलाड़ियों को देखने और उनसे मिलने तक का प्रयास किए, क्रिकेट प्रेमी खासकर वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को देखने आए थे। हांलाकि सुरक्षा को लेकर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी।
तीसरी ऑख पर रहेगे इंदौर के नितिन मेनन
इंदौर में हो नही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार अंपायर नितिन मेनन भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका में स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और वे खेल पर अपनी नजर रखते हुए अखिरी निणार्यक होगे, हांलाकि इस बार के खेल में इंदौर का एक भी खिलाड़ी शामिल नही है।
स्टेडियम के बाहर खेल का जुनून
टी-20 क्रिकेट को लेकर इंदौर में होल्कर स्टेडियम के बाहर लोगो का जुनून साफ देखा गया। खेल प्रेमी क्रिकेट वाली टी शर्ट लेने के साथ ही वे टिकट के लिए भी चक्कर लगाते रहे, हांलाकि वेबसाइट पर स्टेडियम के ज्यादातर टिकट बिक गए। अब ऑफलाइन टिकट के लिए मारामारी मची हुई है।




