नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी समेत अन्य राजनैतिक दलों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफें की मांग समेत अन्य बिदुंओं को लेकर घोषित आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस छावनी में तब्दील रही और आंदोलन कारियों को जंतर-मंतर जाने पर पुलिस ने उन्हे रोक दिया। इस दौरान सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, कई पूर्व मुख्यमंत्री समेत तकरीबन 3000 आंदोलन कारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अभिजीत दिपके हवाई जहाज से हिरासत में
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी समेत दिल्ली पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची। पुलिसकर्मियों से उनकी बातचीत हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हे यह कहते हुए अपने साथ ले गई, कि प्लीज सहयोग करें।
साउथ एवेन्यू से ममता बनर्जी हिरासत में
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को दिल्ली के साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिए गया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी की हिरासत का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में
दिल्ली में केरल भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाती रही और उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि आगे कहां ले जाया जा रहा है।
3000 से ज्यादा लोग पुलिस हिरासत में
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से तकरीबन 3000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राजधानी में कई जगहों पर की गई। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान और उन्हें रिहा किए जाने की मामले में कुछ भी नहीं पता चला है।




