यश – “जिस दिन ये सोचूं कि मैं अपने सीनियर्स से बड़ा हूं, उस दिन मेरी दुकान बंद हो जाएगी”

yash toxic

साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म Zero और यश की KGF के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इस टक्कर में KGF ने शानदार सफलता हासिल की, जबकि Zero बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। हालांकि, इतने साल बाद भी यश इस सफलता को लेकर विनम्र नजर आते हैं।

हाल ही में अपनी आने वाली फिल्मों Toxic और Ramayana के प्रमोशन के दौरान यश इंडिया टीवी के कार्यक्रम आप की अदालत में पहुंचे। शो के एक प्रोमो में उनसे KGF और Zero के बीच हुए चर्चित क्लैश को लेकर सवाल किया गया।

बातचीत के दौरान यश ने साफ कहा कि वह आज भी शाहरुख खान के बड़े प्रशंसक हैं। इसी दौरान एंकर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब शाहरुख ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया तो उन्होंने अपनी फिल्म KGF को Zero के साथ रिलीज कर दिया।

इस पर यश ने जवाब देते हुए कहा, “हमारी फिल्म (KGF) छोटी थी. शाहरुख सर की फिल्म बड़ी थी. इसलिए हमने अपनी फिल्म को सेम डेट पर रिलीज़ कर दिया. वो एक सुपरस्टार हैं. जिस दिन मैं ये सोचने लगूं कि मैं अपने सीनियर्स से बड़ा हूं, उस दिन मेरी दुकान बंद हो जाएगी.”

यश ने यह भी दोहराया कि Zero और KGF का क्लैश जानबूझकर नहीं किया गया था। इससे पहले भी वह कह चुके हैं कि उस समय डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांग और रिलीज प्लान के चलते यही तारीख तय की गई थी।

बता दें कि करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी KGF ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी और यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया था। वहीं शाहरुख खान की Zero बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

अब यश की फिल्म Toxic 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, जबकि Ramayana में भी वह अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *