एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर अधाधूंध फयारिंग, 3 गिरफ्रतार, ऑडियों में विश्नोई गैंग के पंडित ने सलमान को भी चेताया

मुंबई। एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर अधाधूंध गोली चलाने वाले 3 संदिग्धों को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। जानकारी के तहत मुंबई क्राइम ब्रांच घटना के बाद से लगातार रेड कर रही है। जिससे पूरे मामले की तह तक पहुच सकें।

यह थी घटना

ज्ञात हो कि मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते समय एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलाबरों ने अंधाधुंध फायरिंग किए थें। हमले का वीडियों भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि हमलावर कार के बिल्कुल सामने और खिड़की के पास खड़े होकर लगातार गोली चला रहे है, हांलाकि टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। हमले के बाद टाइगर खुद कार चलाकर अस्पताल पहुचे थें। अस्पताल में टाइगर और उनके ड्राइवर का ईलाज किया गया। टाइगर को गोली नही लगी जबकि कॉच के कई टुकड़े उनके शरीर में धंस गए थें।

बाइक से पहुचे थें हमलाबर

पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि एक्टर हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।

बिश्नोई गैंग से जुड़ रहा मामला

गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हमले की जिम्मेदारी ली गई है और साथ ही सलमान खान व उनके परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ऑडियो में पंडित नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी

श्राम-राम जी सारे भाइयों को, मैं अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई. जो आज यह मुंबई में टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं, अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई अरमान संधू लेते हैं. इसको हमने समझाया था, लेकिन इसे समझ में नहीं आई, ऑडियो में बॉलीवुड को चेतावनी देते हुए आगे कहा गया, जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा, या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको मार देंगे हम और यह पहली और आखिरी चेतावनी है।

एक्टर सलमान खान को भी दे डाली चेतावनी

इसके बाद सीधे सलमान खान को निशाना बनाते हुए ऑडियो में कहा गया, यह सलमान खान दाऊद का कुत्ता हो रखा है और दाऊद नाम का कुत्ता हमने घर में पाल रखा है और बात सुन सलमान खान ध्यान से, अगर तूने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई से या अगर बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी ना तो तेरे घर में ना कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे. तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे. यह बात माइंड में बिठा लेना, धमकी में आगे कहा गया, जो तू यह सोचता है ना कि तू सिक्योरिटी में है, तुझे कुछ नहीं होगा, तेरा वो हाल करेंगे तेरी सिक्योरिटी के अंदर ही है ,यह ना पूरी दुनिया याद रखेगी और इससे अलग, कुछ कुत्ते हमारे भाई के खिलाफ जो भौंक रहे हैं ना ये, फेम लेने के लिए जो भौंकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग

  • घटना का समय और स्थान: यह घटना रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी BMW कार से घर लौट रहे थे।
  • हमले की जानकारी: बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक हमलावर की बंदूक में तकनीकी खराबी (जाम) होने के कारण टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
  • चोटें और स्वास्थ्य: टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से हल्की चोट आई है। इस फायरिंग में उनके ड्राइवर (फिरदौस) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • जिम्मेदारी: इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है।
  • गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आरोपियों (जिनमें एक नाबालिग है) को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *