weight loss injection : इन दिनों भारत में वेट लॉस इंजेक्शन को लेकर एक नई स्टडी toi की रिपोर्ट में सामने आई है। जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुई रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि इन इंजेक्शन से कई मरीजों में वास्तविक जीवन में भी वजन घटाने के पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए या ऑप्शन काफी असरदार साबित होने वाला है।

Weight loss की स्टडी में क्या सामने आया?
दिल्ली के अस्पताल में करीब 150 ओवरवेट और मोटापे से पीड़ित होने वाले लोगों पर रिसर्च किया गया जिसमें बताया गया कि लगभग 40% मरीज ने अपने शरीर से इंजेक्शन की बदौलत 10% तक का वजन कम किया है। 75 प्रतिशत लोगों में से कम से कम पांच प्रतिशत लोगों का वजन घटता देखा गया है औसतन 6 महीने में यहां पर लगभग 6 से 10 किलो तक लोगों का वजन कम हुआ है। डॉक्टर की राय के अनुसार 5 से 10% तक का वजन घटाना भी हमारे हेल्थ के लिए एक बड़ा बदलाव होता है इससे डायबिटीज और हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
ये भी पढ़े: Weight loss diet
कौन से Weight Loss Injection ज्यादा प्रभावी होते है?
रिसर्च में दो प्रमुख दावों से वेट लॉस इंजेक्शन की तुलना की गई है एक है Tirzepatide और दूसरा है Semaglutide। इसके रिसर्च में बताया गया है कि Tirzepatide का इंजेक्शन लेने वाले मरीजों में वजन घटने की रफ्तार ज्यादा तेज होती थी कई मरीजों में 9 से 10 महीने के भीतर ही लगभग 10% तक का वजन कम देखा गया है जो की मेडिकल की दृष्टि से एक अच्छी उपलब्धि बताई जा रही है।
क्या ये सभी मरीजों पर समान असर करता है?
इसके रिसर्च में स्पष्ट पता चला है कि हर व्यक्ति पर Weight Loss Injection कसर एक जैसा नहीं होता है डायबिटीज से ग्रसित मरीजों में वजन कम होने की रफ्तार थोड़ी धीमी देखी जाती है। अगर आप वेट लॉस की दवा पहली बार ले रहे हैं तो आपको थोड़े बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार शरीर के मेटाबॉलिक स्थिति इन्सुलिन रेजिस्टेंस में अहम भूमिका निभाती है।
क्या है इसके साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इन इंजेक्शन के साथ-साथ डॉक्टर ने कुछ सामान्य गाइड इफेक्ट्स भी इसमें देखे हैं। अगर आप वेट लॉस का इंजेक्शन लेते हैं तो आपको कब्ज या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक यह लक्षण शुरुआती दौर में ही देखे जाते हैं अगर सही तरीके से नियंत्रित किया जाए तो आपका वजन घटाने में या मददगार भी हो सकता है।
ये भी पढ़े: High blood pressure का नया कारण क्या दिमाग है? समझे डॉक्टर के द्वारा
क्या Weight Loss Injection ही समाधान होता है?
डॉक्टर साहब तौर पर बताते हैं यह कोई जादूगर का इलाज नहीं है अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो बेहतर परिणाम के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें संतुलित डाइट लें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा का सेवन करें। जिसका मतलब है की दवा के साथ-साथ आपको लाइफ स्टाइल में भी बदलाव करना होता है तभी आप अपना वजन घट सकते हैं। भारत में बढ़ते मोटापे के बीच Weight Loss Injection एक नई उम्मीद के रूप में है।
