Virat Kohli ने बताया क्यों पसंद है Karan Aujla का गाना, मैच से पहले..

Virat Kohli reveals why he likes Karan Aujla's song; shares a special connection with his father.

भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने 21 जून को नई दिल्ली स्थित वन8 कम्यून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सिंगर करण औजला के लोकप्रिय गीत विनिंग स्पीच से अपने जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। इस कार्यक्रम में विराट कोहली और करण औजला दोनों ही मौजूद थे बातचीत के दौरान विराट कोहली ने बताया कि यह गाना उन्हें अपने पिता की याद दिलाता है जिसकी वजह से ये उनके लिएखास है।

Virat Kohli reveals why he likes Karan Aujla's song; shares a special connection with his father.

Winning Speech गाने से जुड़ा Virat Kohli का संबंध

विराट कोहली ने बताया कि विनिंग स्पीच उनके सभी पसंदीदा गानों में से एक है और वह अक्सर क्रिकेट मैच खेलने से पहले उसको सुनते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने के बल और करण औजला की जीवन यात्रा उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रभावित करती है विराट कोहली के अनुसार कम उम्र में पिता को खोने का अनुभव उन्हें इस कहानी से जोड़ देता है।

ये भी पढ़े: आशीष चंचलानी ने किया Samay Raina का support, शो को विवाद के..

One8 Commune इवेंट में हुई बातचीत

नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में विशेष कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली और करण औजला ने अपना मंच शेयर किया। इस दौरान दोनों ने म्यूजिक जीवन और प्रेरणा जैसे विषय पर बातचीत की इस कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस के सामने विराट कोहली ने पहली बार विस्तार से बताया कि उनके लिए विनिंग स्पीच गाना क्यों महत्वपूर्ण है यह गाना उनके लिए सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक इमोशनल जुड़ाव भी है।

Karan Aujla की कहानी से प्रभावित Virat Kohli

इस इवेंट के दौरान विराट कोहली ने कहा कि करण औजला के संघर्षपूर्ण यात्रा और सफलता ही कहानी सचमुच प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश उन्हें इस गाने में दिखाई देता है। यही कारण है कि यह गाना उनकी प्लेलिस्ट का जरूरी हिस्सा बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में बयान

इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद विराट कोहली कि इस बयान पर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं कुछ फैंस के अनुसार विराट कोहली ने इस व्यक्तिगत अनुभव की तारीफ की है।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की बेटी से गंदी तस्वीर मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया…

करण औजला का गाना Winning Speech क्यों खास है?

म्यूजिक प्रेमियों के लिए विनिंग स्पीच गाना पहले से ही एक लोकप्रिय गाना माना जाता है अब विराट कोहली के इस बयान के बाद इस गाने को लेकर एक नई चर्चा भी शुरू हो चुकीहै। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी Virat Kohli और करण औजला के बीच हुई इस बातचीत पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन दियाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *