एमपी में किसानों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, 2700 रूपए क्विंटल खरीदा जाएगा गेहू, कर्ज में भी राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी सीजन में प्रदेश के किसानों से गेहूं की खरीदी 2,700 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 24 अगस्त को जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों से संवाद करते हुए की। सरकार की इस घोषणा से गेहूं उत्पादक किसानों को मौजूदा खरीद दर की तुलना में बेहतर भाव मिलने की उम्मीद है।

2026 की गेहू खरीदी भाव

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2026-27 में प्रदेश के किसानो के लिए गेहूं की एमएसपी 2,585 प्रति क्विंटल तय किया था। अब सीएम मोहन ने जिस तरह से किसानों से गेहूं खरीदी को लेकर ऐलान किए है। उससे प्रदेश भर के किसानों को प्रति क्विंटल गेहू की खरीदी में 115 रूपए की सीधी लाभ होने वाला है।

कर्ज पर भी राहत

किसानों के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा किए है। उन्होने खाद और बीज पर लिए गए कृषि ऋण को जमा करने की पुरानी 31 मार्च की समय सीमा में राहत देते हुए अब किसानों को इसे जून और जुलाई में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर जमा करने की सुविधा देने की बात कही गई है। इससे किसानों को फसल और कृषि गतिविधियों के बीच नकदी प्रबंधन में राहत मिलने की उम्मीद है।

किसानों को दिन में बिजली

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए सरकार निर्णय लेने जा रही है कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जाए, ताकि सिंचाई के लिए किसानों को रात में खेतों पर निर्भर न रहना पड़े।

गेहूं खरीदी और किसानों को राहत

  • समर्थन मूल्य: राज्य में गेहूं की आगामी खरीदी 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से तय की गई है।
  • कृषि ऋण राहत: खाद और बीज के लिए लिए गए कृषि ऋण को अब 31 मार्च के बजाय जून और जुलाई महीने में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर जमा किया जा सकेगा।
  • बंपर उपार्जन: इस वर्ष प्रदेश में सरकार ने लगभग 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *