दिल्ली में ढ़ह गई चार मंजिला इमारत, कई लोगो के दबे होने की आशंका, भूकंप के 24 घंटे में असर

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में आए भूकंप का असर 24 घंटे के अंदर ही दिल्ली में सामने आ गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और नागरिक सुरक्षा कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मलवे दबे हुए लोगो को तलाश एवं बचाव के लिए रेस्क्यू चलाया है। वही घटना में घायल कुछ लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

4 मंजिला था भवन

जानकारी के तहत 225 वर्ग फुट क्षेत्र में चार मंजिला भवन बना हुआ था। जो कि पूरी तरह से गिर गया है। इतना ही नही घर का मलवा आसपास के घरों तक पहुचा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंगलवार रात उत्तराखंड में आए भूकंप के कारण दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में महसूस किए गए झटकों के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इमारत गिरने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

भूकंप के महसूस किए गए थें झटके

जानकारी के तहत दिल्ली में मंगलवार रात को 10 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *