How Sonam Raghuvanshi Got Bail: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Raghuvanshi Murder Case) हुए एक साल भी नहीं बीता और अपने पति की हनीमून ट्रिप पर निर्ममता से हत्या कर ड्रामा रचने की आरोपी, सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi Bail) को जमानत मिल गई! शिलॉन्ग की अदालत ने सोनम को इस आधार पर बेल दे दी है कि गिरफ़्तारी के वक़्त उसे यह नहीं बताया गया था कि उसका कुसूर क्या है? बीते मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। कोर्ट के इस फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार पूरी तरह टूट गया है. उनका कहना है कि कानून अँधा होता है सुना था आज देख भी लिया है. परिवार को अब यह डर सता रहा है कि सोनम अब उनको भी खत्म कर देगी, सोनम की बेल की खबर सुनकर राजा रघुवंशी की माँ को झटका लगा है.
सोनम रघुवंशी को बेल मिलने से सिर्फ पीड़ित परिवार दुःखी नहीं है बल्कि पूरा देश हैरान है. सब यही जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या का खुलासा होने के बाद भी सोनम को बेल कैसे मिल सकती है?
सोनम रघुवंशी को बेल कैसे मिली?
दरअसल शिलॉन्ग कोर्ट ने इस मामले की चौथी सुनवाई के दौरान यह कहा कि- 7 जून 2025 को गाजीपुर में सोनम को गिरफ्तारी के समय स्पष्ट कारण नहीं बताया गया था। कोर्ट ने अनुच्छेद 22(1) का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत कारण बताना अनिवार्य है। ऐसा न करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। गिरफ्तारी के समय फॉर्म में चेक बॉक्स खाली थे। यह स्पष्ट नहीं था कि सोनम को किन धाराओं में हिरासत में लिया गया? केस डायरी और गिरफ्तारी के कागजों में अंतर मिला। मामला धारा 103 , 1 का था, लेकिन कई दस्तावेजों में 403, 1 दर्ज था। रिकॉर्ड में प्रमाण नहीं मिला कि गाजीपुर में पहली पेशी के दौरान उसके पास कानूनी सलाह के लिए वकील था। कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी को सही आरोप पता नहीं होंगे, तो वह शुरुआती चरण में प्रभावी बचाव कैसे कर पाएगी?
राजा के भाई ने कहा अब हाईकोर्ट जाएंगे
मेघालय पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए आशंका जताई कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकती है। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है, जिससे दोष साबित हो। चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हैं और सबूत कोर्ट की निगरानी में हैं, इसलिए छेड़छाड़ की आशंका निराधार है। इस मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि- अब वो सोनम की बेल रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
राजा रघुवंशी हत्याकांड
बता दे कि पिछले साल मई में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी, आरोपी पत्नी सोनम के साथ हनीमून ट्रिप पर मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग गए थे. 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई, पहले शक यह हुआ कि सोनम और राजा दोनों के साथ क्षेत्रीय बदमाशों ने लूट और हत्या को अंजाम दिया मगर जब 9 जून को सोनम की और उसके बाद हत्या में साथ देने वाले अन्य आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के अलावा सोनम का बॉयफ्रेंड राज सिंह कुशवाह गिरफ्तार हुए तब पता चला कि इन लोगों ने मिलकर राजा की हत्या की है. लेकिन कोर्ट ने पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते मुख्य आरोपी सोनम को बेल देदी और अब इसी आधार पर बाकी आरोपियों ने भी बेल की अर्जी लगा दी है. शब्द साँची इस घटना से जुड़े अहम अपडेट्स आपतक पहुंचाने का काम करता रहेगा, आपको अपडेट मिलते रहें इसके लिए चैनल को सब्स्क्राइब जरूर करें।




