Akshay Kumar की बेटी से गंदी तस्वीर मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया…

Arrest in Akshay Kumar case, accused who asked for nudes from daughter caught

Akshay Kumar cyber crime incident: साइबर क्राइम से जुड़े एक गंभीर मामले में एक्टर अक्षय कुमार की बेटी को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 2025 की है जबकि अप्रैल 2026 में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ है जहां ऑनलाइन गेमिंग खेलते हुए एक्टर Akshay Kumar की बेटी को मैसेज किया गया था।

Cyber Crime केस क्यों? कैसे हुआ खुलासा

साइबर क्राइम का मामला तब सामने आया जब अक्षय कुमार ने एक इवेंट में अपनी बेटी के साथ हुई इस घटना के बारे में खुलकर बात की। उनकी बेटी नाबालिक है और वह एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर गेम खेल रही थी जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले फ्रेंडली अंदाज में उनसे बातचीत शुरू की और बाद में उनसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने की मांग करने लगे। इसके बाद बच्ची ने तुरंत गेम बंद कर लिया और अपने परिवार को इसकी जानकारी दी जिसके बाद अक्षय कुमार को इस मामले के बारे में जानकारी हुई।

ये भी पढ़े: Parth Samthaan पर भड़की Rishita Kothari, कहा..it’s Man’s World..

Online Grooming का पैटर्न से लड़कियों को फसाना है तरीका

आरोपी ने धीरे-धीरे फ्रेंडली अंदाज में बातचीत करके विश्वास बनाए और उसके बाद पहले सामान्य बातचीत की फिर व्यक्तिगत जानकारी झूठा कर अंत में अश्लील मांग की। यह पैटर्न आमतौर पर साइबर क्राइम के तहत आने वाले ऑनलाइन ग्रूमिंग का एक उदाहरण है जिसमें अपराधी बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित करके शोषण करते हैं।

पुलिस कार्रवाई और जांच की क्या है स्थिति

Maharashtra Cyber Police ने तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ तो नहीं है।

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर चिंता

एक बार फिर साइबर क्राइम और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर इस मामले से सवाल उठ खड़े होते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर अजनबी उनसे बातचीत करके बच्चों के लिए रिस्क हो सकता है। इस घटना से साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत के बारे में भी पता चलता है।

ये भी पढ़े: Rajpal Yadav की अनसुनी प्रेम कहानी उम्र का फासला.. प्यार की ताकत, पत्नी ने…

जागरूकता की जरूरत

इस तरह के मामलों को रोकने के लिए अभिभावक और स्कूलों को बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी होगी समय पर रिपोर्टिंग और सतर्कता से ही ऐसे मामलों से बचा जा सकता है। Akshay Kumar ने भी अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए ठीक इसी तरह साइबर क्राइम में शिकायत की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *