केरलम। सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एसआईआर को लेकर देश भर में आंदोलन प्रदर्शन हो रहे है और उनके स्तीफे की मांग की जा रही है तो वही केरलम सरकार रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केरल के एक पुराने मामले में यह जांच आदेश दिए है।
शिकायत के तहत जांच के निर्देश
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता मलयिनकीझु वेणुगोपाल ने मुझे ज्ञानेश कुमार के लोक निर्माण विभाग में सेक्रेटरी रहने के दौरान हुई गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के बारे में एक शिकायत सौंपी। इस शिकायत में कुछ गंभीर मुद्दों का ज़िक्र है। साथ ही इसी दौरान मलेशियाई प्रोजेक्ट इंजीनियर ली ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लोक निर्माण विभाग सेक्रेटरी ज्ञानेश कुमार का साफ़ तौर पर ज़िक्र किया गया है। इसलिए सरकार चुप नहीं बैठ सकती। मैं मूकदर्शक नहीं बन सकता। मैंने इसे विजिलेंस डायरेक्टर के पास भेज दिया है ताकि वे शिकायत की डिटेल में जाएं और न्याय दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई करें।
आत्महत्या से जुड़ा मामला
मीडिया खबरों के तहत सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार के द्वारा जो जांच के आदेश दिए गए है। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक बनाई गई 215 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण का काम किया जा रहा था। जिसके लिए पैसा ‘विश्व बैंक’ ने दिया था और यह काम केरल सरकार के परिवहन विभाग ने संभाला था।
इसी प्रोजेक्ट के दौरान एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय केरलम के विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने इस मामले को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक शुरुआती जांच की थी, लेकिन जांच पूरी नहीं हुई। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने 2006 के उस पुराने मामले और इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ी फाइलें फिर से तलब कर ली हैं। गृह मंत्री ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मामले में फिर से विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।




