सीधी। तपती गर्मी के बीच वन जीव ग्रामीण क्षेत्र में पहुच रहे है और उनकी धमक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ऐसा ही एक मामला एमपी के सीधी जिले के केशलार गांव से सामने आ रहा है। यहां तेदुआ की मौजूदी पाई गई है। इतना ही नही शनिवार सुबह तेंदुआ घर में घुस गया। जिससे घर के लोगों में चीख पुकार मच गई।
बुजूर्ग पर किया हमला
जानकारी के तहत घर में घुसा तेंदुआ ने 62 वर्षीय बुजुर्ग चैनपति बैस पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तेंदुआ अचानक चैनपति बैस के घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घर के अन्य सदस्य तो किसी तरह से अपनी जान बचा कर घर से बाहर निकल आए, लेकिन चैनपति तेदुआ के पंजा में फस गया। उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर के अंदर कैद रहे ग्रामीण
खूखांर तेदुआ के गांव में घुसने से गांव में भय और तनाव बना रहा। ग्रामीणों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिए थें। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और तेदुआ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू की। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिए।




