यूपी का युवक निकला सतना की नाबालिग का रेपिस्ट और हत्यारा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

सतना। 14 साल की नाबालिग से रेप के बाद हत्या मामले का सतना की पुलिस ने 24 घंटे बाद सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सतना जिले के कोटर थाना अंतर्गत अबेर गांव से सामने आई थी। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने हत्या मामले का खुलासा करते हुए पूरे मामले की जानकारी दिए है। उन्होने बताया कि आरोपी 15 दिन पूर्व ही धान की रोपई करने के लिए सतना जिला अपने साथियों के साथ आया था और जिस किराए के कमरे में वह रह रहा था, उसके पास ही रहने वाली किशोरी पर अपनी बुरी नजर रखता था। रविवार को उसे यूपी अपने गांव जाना था। इसके पूर्व ही वह अपने गंदी नियत को अंजाम देने के लिए किशोरी पर टूट पड़ा और न सिर्फ उसके साथ दुर्ष्कम किया बल्कि उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में दबा दिया था।

सीसीटीवी फुटेज और लोगो का संदेह बना अहम सुराग

इस अंधी हत्या मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें,फारेसिक,साइबर और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने में लगी रही। इस दौरान मृतिका के पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में नाबालिग के घर से निकलते ही उसके पीछे एक व्यक्ति जाते दिखा। तो वही घरवालों और ग्रामीणों की तरफ से घटना में धान का रोपा लगाने यूपी से आए मजदूरों का हाथ होने का संदेह भी जताया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर 7-8 मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मजदूर प्रताप सिंह 21 वर्ष निवासी चौनपुरिया, जिला-रामपुर, यूपी बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो मामला सामने आ गया।

ऐसे खुला राज

आरोपी प्रताप सिंह न सिर्फ रेप और हत्या का जुर्म कबूल कर लिया बल्कि उसने पुलिस को बताया कि वह कई दिन से लड़की पर नजर रखे हुए थें। बताया जाता है कि 15 दिन पहले 14-15 मजदूरों के साथ वह धान का रोपा लगाने अबेर आमादा गांव आया था। वे नाबालिग के घर के पास ही रह रहा था। आरोपी लड़की को देखा और उसके एक्टिविटी पर नजर रखे हुए थे। वह सुबह नित्य क्रिया के लिए जाने और लौटने का समय भी उसने पता कर लिया था। इसी के चलते जब गाव वापस जाने का दिन तय हो गया तो आरोपी ने अपने घृणित इरादे को अंजाम देने का प्लान बनाया और सुबह 5 बजे घर के बाहर घात लगाकर बैठ गया, जैसे ही नाबालिग घर से निकली तो उसका मुंह दबाकर आरोपी खेत की तरफ ले गया और बलपूर्वक दुष्कर्म करने के बाद गला घोट दिया। आरोपी ने लड़की के गले में चाकू से भी हमला किया था।

4 माह की बेटी का पिता है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी का परिवार मूलतः पश्चिम बंगाल से संबंध रखता है लेकिन काफी सालों से यूपी में रहता है। आरोपी न सिर्फ शादीशुदा हैं बल्कि 4 माह की बेटी का पिता भी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना के समय उपयोग किए गए कपड़े, चाकू आदि जब्त कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *