BRICS Summit 2026। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में रूस, चीन समेत ब्रिक्स से जुड़े देशों के प्रमुख हिस्सा लेने के लिए भारत पहुचे हुए है। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर जो दुनिया भर के लोगो का ध्यान खीच रही है। इस तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत संदेश दिए है।
ताकतबर राष्ट्राध्यक्ष एक ही तस्वीर में
इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ पूरे उत्साह भरे माहौल में नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस फोटो पर लिखा कि नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का औपचारिक आगाज हो चुका है। इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि इसमें विश्व की तीन प्रमुख परमाणु शक्तियों और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेता एक साथ खड़े हैं।
भारत का ऐसा संदेश
यह तस्वीर दर्शाती है कि भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में है और बड़े मतभेदों के बावजूद दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं को एक मेज और एक फ्रेम में लाने की क्षमता रखता है। यह तस्वीर केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की एकजुटता का खुला प्रदर्शन है।
चर्चा में क्यों है यह तस्वीर?
- वैश्विक कूटनीति: इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जिसे वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कूटनीतिक प्रभाव और शक्ति संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
- बदलता भू-राजनीतिक समीकरण: ऐसे समय में जब दुनिया कई आर्थिक संकटों और संघर्षों से गुजर रही है, इस तस्वीर को ग्लोबल साउथ (Global South) की एकजुटता और ताकत के प्रतीक के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
- भारत की मेजबानी: भारत इस वर्ष (2026) ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह भव्य आयोजन हो रहा है।




