पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली चलाते बाइक सवार तीन युवक कैमरे में कैद

बरनाला। पंजाब में संगीत कलाकारों पर लगातार हमले होने की खबर सामने आ रही है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर में हमलाबरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दिए है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक ही बाइक से तीन युवक सिंगर गुलाब सिद्ध के घर के पास पहुचे और पिस्टल से लगातार फायर कर रहें। वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार था घर में, गुलाब सिद्ध गए थें काम से

जो जानकारी आ रही है, उसके तहत जिस समय इस घटना को हमलाबरों ने अंजाम दिया है। उस समय गायक का पूरा परिवार घर में ही मौजूद था, हांलाकि गुलाब सिद्ध उस समय घर में मौजूद नही थें और वे काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थें। हमलावरों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में किसी को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है।

ज्ञात हो कि संगीत कलाकार एवं गायकों को पर हमले की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व सिद्धू मूसेवाला समेत कई ऐसे कलाकार पर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है। इतना ही नही बॉलीबुड स्टार समलामन खान के घर भी फायरिंग की घटना हुई थी। अब पंजाबी सिंगर के घर हुई वारदात ने एक बार फिर संगीत कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

गैंगस्टर डोली बल्ल ने ली फायरिंग की जिम्मेवारी

सिंगर के घर हुई वारदात को लेकर जानकारी आ रही है कि इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोली बल्ल ने ली है। हांलाकि अभी तक हमले में किसी को भी कोई नुकसान होने की जानकारी सामने नही आई है। पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं। ज्ञात हो कि पंजाबी सिंगरों पर हमले की यह कोई पहली घटना नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *