गोविंदा जैसी कॉमेडी फिल्म करना चाहते थे, Bhai Tera Star Hai फिल्म के राघव…

Raghav Juyal makes a significant statement about Govinda's comedy; speaks candidly about 'Bhai Tera Star Hai'.

बॉलीवुड के एक्टर राघव जुयाल ने हाल ही में थे टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म ‘Bhai Tera Star Hai को लेकर अपने करियर और कॉमेडी की फिल्मों के बारे में खुलकर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में गोविंदा जैसी पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों की कमी महसूस होती है और वह इस खाली जगह को भरने की उम्मीद करते हैं साथ ही उन्होंने शहनाज गिल के साथ वायरल वीडियो पर भी अपने एक्टिंग सफर के बारे में रिएक्शन दिया है।

Raghav Juyal makes a significant statement about Govinda's comedy; speaks candidly about 'Bhai Tera Star Hai'.

Raghav Juyal बोले- अब Govinda जैसी कॉमेडी फिल्मों की कमी है

अपने इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल ने बताया की एक समय था जब गोविंदा की कॉमेडी फिल्में पूरी परिवार के साथ देखी जाती थी उनके मुताबिक आज वैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली फिल्में कम बन रही है। उन्होंने बताया कि वह अपने फिल्म ‘Bhai Tera Star Hai के द्वारा उनकी कोशिश है कि ऑडियंस को इस तरह का इंटरटेनमेंट मिले जैसा गोविंदा की फिल्मों को देखकर मिलता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट रूप से बताया कि वह किसी की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि वह उस तरह की फिल्मों की वापसी चाहते हैं।

ये भी पढ़े: Bhai Tera Star Hai में राघव की एक्टिंग की तारीफ,लेकिन कहानी देख बोले लोग…

‘Bhai Tera Star Hai’ को लेकर राघव ने क्या कहा?

अपने फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए राघव ने बताया कि उनकी नई फिल्म भाई तेरा स्टार है पूरी तरह से कॉमेडी आधारित फिल्म ह। उनके अनुसार फिल्म में कॉमेडी के साथ कुछ ऐसे रोल और घटनाएं भी हैं जिसे दर्शक आसानी से जुड़ पाएंगे। उन्होंने ऐसी उम्मीद लगाई है कि ऑडियंस को फिल्म का हल्का-फुल्का अंदाज काफी पसंद आएगा और यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों के लिए एक अच्छा फिल्म ऑप्शन साबितहोगी।

फिल्म ‘Kill’ के बाद करियर में आया बदलाव

अपने इंटरव्यू के दौरान राघव ने बताया की फिल्म कल के बाद उन्होंने लोगों की उनके प्रति अपनी सोच बदली है। पहले उन्हें मुख्य रूप से डांसर और एक टीवी के होस्ट के रूप में देखा जाता था लेकिन अब उन्हें एक्टिंग के लिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग तरह के रोल करना चाहते हैं और खुद को किसी एक इमेज तक सीमित नहीं रखना चाहते।

शहनाज गिल के वायरल वीडियो पर भी दिया जवाब

राघव जुयाल ने बताया कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं महिलाओं का सम्मान करना उनकी परवरिश का हिस्सा है उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह निजी चर्चाओं पर टिप्पणी करने से बचते हुए केवल इतना बताया कि वह हर महिलाओं सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़े: Sridevi और NTR की 40 साल उम्र के अंतर वाली जोड़ी फिर चर्चा में, जानिए…

टाइपकास्ट होने पर भी रखी है अपनी बात

अपने इंटरव्यू में राघव जुयाल ने यह भी कहा की फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर एक तरह के रोल तक ही सीमित रहते हैं उनके मुताबिक अलग-अलग शैलियों में काम करना उनकी इच्छा है ताकि ऑडियंस उन्हें हर तरह के रोल में देख पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *