Ramayana Trailer Release Date: नामित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का इंतजार अब पूरी दुनिया कर रही है. मेकर्स इस फिल्म को अमेरिका में जमकर प्रमोट कर रहे हैं,हाल ही में अमेरिका पहुंची रामायण की टीम ने फिल्म को लेकर मीडिया से काफी बातें की और रामायण में रावण का किरदार निभा रहे एक्टर Yash ने तो फिल्म से जुडी काफी सीक्रेट बातों को रिवील कर दिया।
Yash और Namit Malhotra हाल ही में यूएस में आयोजित हुए Cinemacon 2026 में फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने Ramayana के हर पहलु पर बात की. जब उनसे रामायण में रावण के किरदार के 10 सिरों पर सवाल पुछा गया तो उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
यश ने कहा- हम इस फिल्म में बहुत सी दिलचस्प चीज़े देखने वाले हैं, मैं अभी इसका खुलासा नहीं करना चाहता मगर ये बता देता हूँ की आप जब रामायण देखेंगे तो फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा आपको यही 10 सिरों वाला इंटरप्रिटेशन लगेगा। यह रावण की क्षमताओं और उसने जो जो किया उसी के बारे में हैं. रावण कई चीज़ों में माहिर था. वो एक म्यूजिशियन था, विद्वान था, शिवभक्त था वो जो भी करता था परफेक्शन के साथ करता था इसी लिए यह अच्छा तरीका है उसके 10 सिरों के बारे में बताने के लिए जैसे एक व्यक्ति के 10 दायित्व हों.
यश ने कहा-
रामायण भारत की कहानी जरूर है मगर ये सभी के लिए है. मैं वादा करता हूँ कि दुनिया भर के लोग रामायण से खुद को रिलेट करेंगे। ये बहुत इमोशनल और गहरी कहानी है जिसे हम टॉप नॉच क्वालिटी के विजुअल्स के साथ बना रहे हैं. दुनिया के बेस्ट टेक्नीशियन इसे बना रहे हैं और इसका असर दुनिया के लोगों पर बराबरी से पढ़ने वाला है.
रामायण के दोनों पार्ट्स 4 हजार करोड़ के बजट में बन रहे हैं. पहला पार्ट इस साल दिवाली से पहले रिलीज होगा और दूसरा भी अगले साल दिवाली में.
