मलयालम की मशहूर सिंगर Rimi Tomy की जिंदगी मे एक बार फिर प्यार ने दस्तक दि है। पहली शादी टूटने के करीब 6 साल बाद वह दूसरी शादी करने वाली है उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर ये खबर फैंस के बीच शेयेर की। अब रिमी अपने होने वाले पति का नाम भी पब्लिकली बता चुकी है तो चलिए हम जानते हैं कौन है उनके पति लिबिन मैथ्यू और उनकी शादी कब होगी?

रिमी टॉमी की दूसरी शादी कब होगी?
Rimi Tomy ने अपनी यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताया है कि उनकी शादी 14 नवंबर 2026 को होने वाली है उनके शादी मुंबई में डोभीवाली में मार्थोमा चर्च में होगी। रिमी ने बताया की शादी बहुत बड़े स्तर पर नहीं हो रही है वह अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच केवल छोटा सा समारोह रखेगी यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री से भी ज्यादा लोग नहीं आएंगे। रिमी ने अपने फैंस से खास मौके पर प्यार आशीर्वाद और दुआएं मांगी है।
ये भी पढ़ें:मोहनलाल ने की ‘drishyam 3’ की तारीफ, अजय देवगन को बधाई देकर चौंकाया!
कौन हैं रिमी टॉमी के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू?
Rimi Tomy के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू मुंबई में रहते हैं। वह मलयाली है और बॉडीबिल्डर होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर का भी काम करते हैं सबसे खास बात यह है कि वह Rimi Tomy के जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं। रिमी ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 2026 मार्च में हुई थी इससे पहले दोनों की एक दूसरे से फोन पर बातचीत होती थी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। उनके अनुसार कुछ लोगों से पहली बार बात करने के बाद ही एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस होता उनके होने वाले पति के साथ भी उन्हें ऐसा ही लगा उसके बाद उन्होंने एक दूसरे को समझा और शादी का फैसला लिया।
रिमी को लिबिन में ऐसा क्या पसंद आया?
Rimi Tomy मैं अपने होने वाले पति के बारे में बताया कि उनके लिए जिंदगी में पैसा और प्रसिद्धि होना जरूरी नहीं है वह एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती थी जो उनको समझ उनका ख्याल रखें और हर परिस्थिति में उनके लिए खड़ा रहे। उनके अनुसार लिबिन के साथ रहने पर उन्हें एक अलग ही भरोसा हिम्मत और मानसिक शांति महसूस होती है। उन्हें लगता है कि वह उनके लिए सिर्फ पति ही नहीं बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं यही कारण है कि उन्होंने उनके साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया है।
पहली शादी के बाद अब नई शुरुआत
Rimi Tomy की पहली शादी 2008 में रॉयल्स कीझाकूदन से हुई थी। दोनों की शादी करीब 11 साल तक चली इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया अब करीब 6 साल बाद वह अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने वाली है।
पूर्व पति को लेकर रिमी ने क्या कहा?
दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रिमी के पहले पति के साथ उनकी फोटो शेयर की इस पर उन्होंने नाराजगी सताते हुए कहा कि उनका और रॉयल्स का अलग होना दोनों का आपस का फैसला था। अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं इसलिए पूर्व पति को उनकी दूसरी शादी के खबरों में न जोड़े।
ये भी पढ़ें: The Vvaan: संडे कलेक्शन ने मचाया धमाल, डे 2 के बाद उछली कमाई
रिमी टॉमी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
Rimi Tomy लंबे समय से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज और टीवी होस्टिंग के लिए पहचानी जाती है उनके फैंस हमेशा उनके करियर और पर्सनल जिंदगी में उनके साथ देते हैं अब दूसरी शादी की खबर सुनकर चाहने वाले लोग काफी खुश हैं 14 नवंबर को रिमी शादी करने वाली है।




