Keshav Prasad Maurya Video : केशव प्रसाद मौर्य से UGC पर पूछा सवाल तो ब्राह्मण युवकों को उठा ले गई पुलिस

Keshav Prasad Maurya Video

Keshav Prasad Maurya Video : एक तरफ मंच सजा था, सामने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी बात रख रहे थे। तभी भीड़ के बीच से एक आवाज आई और सवाल था UGC को लेकर। दो ब्राह्मण युवकों ने सीधे डिप्टी सीएम से पूछ लिया, “UGC पर भी कुछ बोलेंगे?” बस फिर क्या था, कार्यक्रम का माहौल ही बदल गया। सवाल पूछने वाले युवकों को पुलिस पकड़कर बाहर ले गई। आरोप तो यहां तक है कि बीजेपी के गुस्साए एक पार्षद ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और सवाल सिर्फ UGC को लेकर नहीं, बल्कि सवाल पूछने के अधिकार पर भी उठ रहे हैं। आखिर जिस मंच से समाज के बुद्धिमान लोगों को संबोधित किया जा रहा था, उसी मंच के सामने सवाल पूछने वाले युवकों को बाहर क्यों ले जाया गया।

प्रयागराज के कार्यक्रम में क्या हुआ?

2 नवंबर को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचे थे। यहां राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से आयोजित एक प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की। इस कार्यक्रम का मकसद बुद्धिमान वर्ग के लोगों के बीच संवाद करना और अपनी बात रखना था। मंच पर केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे और सामने बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद दो युवकों ने UGC के मुद्दे पर सवाल उठा दिया। एक युवक ने डिप्टी सीएम से कहा, “UGC पर भी कुछ बोलेंगे?” यह वीडियो वायरल हो गया।

दोनों युवक जानना चाहते थे कि UGC को लेकर उठ रहे सवालों और सामान्य वर्ग के एक हिस्से में दिखाई दे रही नाराजगी पर सरकार का क्या रुख है। लेकिन इस सवाल के बाद कार्यक्रम में जो हुआ, उसने पूरे आयोजन को चर्चा में ला दिया। चर्चा की वजह यह है कि सवाल पूछने वाले ब्राह्मण युवकों को पुलिस ने भीड़ से उठाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई। इनमें एक युवक का नाम रोहित तिवारी है और दोनों ही युवक ब्राह्मण समुदाय से हैं।

भाजपा पार्षद पर थप्पड़ मारने का आरोप 

अब इस पूरे मामले में एक और बात सामने आई है, जिससे विवाद और भी बढ़ गया है। दरअसल, आरोप है कि बीजेपी के पार्षद विनय मिश्रा ने गुस्से में आकर युवक रोहित तिवारी को थप्पड़ जड़ दिया… जिसके बाद सोशल मीडिया पर युवाओं के सवालों की झड़ी लग गई। लोगों ने पूछा—जब सम्मेलन का नाम ही प्रबुद्ध था, तो प्रबुद्ध लोगों के सवाल पूछने पर नाराजगी कैसी? लोगों ने तो यह तक कह दिया कि जिन ब्राह्मणों के लिए यह मंच सजाया गया, उन्हीं को सवाल पूछने पर बाहर किया जा रहा है।

‘मैं सब कुछ बोलूंगा..’ : केशव प्रसाद मौर्य 

केशव प्रसाद मौर्य ने सीधे जवाब देने के बजाय दो ब्राह्मणों के सवाल पर जवाब देते हुए देश के उन दुश्मनों का जिक्र कर डाला, जो समाज को बांटकर राजनीति करते हैं… तो लोग पूछ रहे हैं कि दुश्मन कौन हैं? क्या सवाल पूछने वाले ब्राह्मण युवा देश के दुश्मन हैं? प्रयागराज में हुई इस घटना को UGC के मुद्दे पर भाजपा सरकार के प्रति सामान्य वर्ग की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : Dhirendra Shastri on Shree Ram : ‘कृष्ण टेढ़े… राम जी के 5 बाप’, धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश यादव बोले- बुलडोज़र क्यों चुप है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *