दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का शुक्रवार रात स्टेज शो आयोजित किया गया। आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए दर्शक न सिर्फ खंभे में चढ़े हुए थें बल्कि उनके बेहतरीन शो के चलते भीड़ रह-रह कर बेकाबू हो रही थी।
पुलिस को चलाने पड़े डंडे
भोजपुरी अभिनेत्री के इस स्टेज शो के दौरान माहौल हंगामेदार हो गया। इतना ही नही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। डांस कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसके चलते आयोजन स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लोगो में आक्रोष
पुलिस की सख्ती के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ गया, तो वही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। लोगो का आरोप था कि पुलिस ने इस दौरान महिलाओं के साथ भी बल प्रयोग किया है।
कौन है भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें मुख्य रूप से ‘यूट्यूब क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों (जैसे-‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’) से की थी और 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी में कदम रखा।
उनकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- लोकप्रियता: वह भोजपुरी फिल्म उद्योग में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके Instagramपर लाखों फॉलोअर्स हैं।
- जोड़ी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ उनकी जोड़ी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है।
- सफलता: उन्होंने ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बॉर्डर’, और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
- शिक्षा: इन्होनें मुंबई के भवन्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
- पुरस्कार: 2015 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और 2018 में बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
