Raja Shivaji Box Office Day 2: कलेक्शन 21 करोड़ से पार, हिंदी में गिरावट

Raja Shivaji Box Office Day 2: Collection crosses 21 crores, Hindi dips

Riteish Deshmukh की फिल्म Raja Shivaji के रिलीज होने के दूसरे ही दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड रुपए की कमाई दर्ज की है। महाराष्ट्र समेत अन्य क्षेत्रों में फिल्म ने बहुत अच्छा रिस्पांस हासिल किया है दूसरे दिन तक कुल कलेक्शन 21 करोड रुपए से अधिक हो गया था जिसका मुख्य कारण इस फिल्म की मजबूत ओपनिंग और महाराष्ट्र में क्षेत्रीय कनेक्शन बताया जा रहा है।

Day 2 Box Office कलेक्शन में दिखी हल्की गिरावट

Raja Shivaji फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन दूसरे दिन स्थिर दिख रहा था हालांकि ओपनिंग डे के मुकाबले इसमें हल्की गिरावट देखी गई है। हिंदी वर्जन ने लगभग 3.40 करोड रुपए का कलेक्शन दर्ज किया है जानकारी के अनुसार ये गिरावट सामान्य trend के अनुसार है जहां पहले दिन की उत्सुकता के बाद दूसरे दिन की संख्या थोड़ी कम देखी जाती है।

ये भी पढ़े: Glory Series दमदार एक्टिंग लेकिन कहानी में बिखराव, देखने लायक है या नहीं?

फिल्म की कुल कमाई 21 करोड़ पार, मजबूत शुरुआत

दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई यानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 से 22 करोड रुपए के बीच पहुंच गया है। ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार ये किसी ऐतिहासिक ड्रामा की शुरुआत बताई जा रही है।

मराठी मार्केट बना हुआ है फिल्म की ताकत

राजा शिवाजी फिल्म का सबसे मजबूत प्रदर्शन मराठी बेल्ट में देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में ऑडियंस का रिस्पांस काफी पॉजिटिव देखने को मिला है। फिल्म का हिंदी वर्जन तुलना में मराठी फिल्म का कलेक्शन ज्यादा देखा गया जिससे कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़े मजबूत हुए हैं।

फिल्म स्टार कास्ट और कैमियो का असर

राजा शिवाजी फिल्म में रितेश देशमुख के साथ कई सारे बड़े कलाकार भी शामिल है। सलमान खान के कैमियो में भी इसमें ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हालांकि ऑफिशियल बयान में कर्मियों को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर इसके लेकर चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़े: Salman Khan का Raja Shivaji में कैमियो..खुद मांगा था रोल, कहा..मेरे बिना..

फिल्म की वीकडेज में असली परीक्षा

Raja Shivaji फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से देखने को मिलेगी अगर बॉक्स ऑफिस पर गिरावट सीमित दिखती है तो फिल्म लंबी रेस में टिक सकती है। हिंदी मार्केट में ग्रोथ फिल्म के महत्वपूर्ण कारक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *