Tamannaah Bhatia, फिटनेस ट्रेनर की ये हेल्दी रेसिपी इंटरनेट पर वायरल..

Tamannaah Bhatia Protein Bowl: Fitness trainer's healthy recipe is making the rounds

हाल ही के दिनों में एक हेल्थ रिपोर्ट में Tamannaah Bhatia की फिटनेस ट्रेनर द्वारा शेयर की गई प्रोटीन की रेसिपी चर्चा में आई है। यह जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बताई गई थी जहां ट्रेनर ने हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के महत्व के बारे में बताया था। इसका मुख्य कारण फिटनेस और हेल्दी लाइफ़स्टाइल को बढ़ावा देना था।

Tamannaah Bhatia Protein Bowl: Fitness trainer's healthy recipe is making the rounds

Protein Bowl क्या होता है और क्यों खास है

प्रोटीन बोल एक हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट का ऑप्शन होता है जिसमें ग्रीकयोगर्ट, प्रोटीन पाउडर चॉकलेट और पीनट बटर जैसे एलिमेंट शामिल होते हैं। जानकारी के अनुसार यह रेसिपी लगभग 30 से 40 ग्राम प्रोटीन दे सकती है। यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो मसाला बिल्डिंग या फिर अपना वेट मैनेज करना चाहते हैं। इसमें स्वाद और पोषण के बीच संतुलन रखने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़े: अब खून की जांच से पकड़ में आएगा cancer, UCLA स्टडी में सामने आई जानकारी..

Tamannaah Bhatia के फिटनेस रूटीन से कनेक्शन

बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस में Tamannaah Bhatia अपने फिटनेस अनुशासन के लिए जानी जाती है जानकारी के अनुसार उनका डायट प्लान हाई प्रोटीन और संतुलित पोषण पर आधारित होता है। सुबह का भोजन शरीर के मेटाबॉलिज्म में कोई सक्रिय करने में जरूरी भूमिका निभाता है इसी कारण प्रोटीन जैसे विकल्प को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

Protein Bowl ट्रेंड क्यों है लोकप्रिय

इन दोनों प्रोटीन बोल का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है क्योंकि आसान और जल्दी से बनने वाला ऑप्शन होता है। इसमें कुकिंग की जरूरत नहीं होती और यह कुछ ही मिनट में मिलाकर तैयार हो जाता है। इसके अलावा यह डेजर्ट जैसा स्वाद देता है जिससे डाइट को लंबे समय तक फॉलो करना आसान हो जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार यही सबसे ज्यादा इसकी लोकप्रियता है कि लोग इस फिटनेस के लिए उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़े: मेथ ड्रग का खतरा बढ़ा, Silicon Valley स्टडी में Heart Attack से सीधा कनेक्शन…

क्या है पोषण और सावधानियां

प्रोटीन बोल पोषण से भरपूर होता है लेकिन इसमें पीनट बटर और चॉकलेट जैसे हाई कैलोरी तत्व भी होते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कैलोरी इंटक बढ़ सकता है। इस रेसिपी को व्यक्ति के दैनिक जरूरत और फिटनेस लक्ष्य के अनुसार ही खाना चाहिए। खास तौर पर अगर आप प्रोटीन पाउडर का उपयोग करते हैं तो व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर ही उपयोग होना चाहिए।Tamannaah Bhatia भी इसी फिटनेस के तरीके का उपयोग करके अपने शरीर को स्वस्थरखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *