Oracle Workforce: AI निवेश के बीच कर्मचारियों की संख्या लगभग 13% घटी

Oracle Workforce: Headcount dropped by 13% amidst AI investments.

क्लाउड और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्षेत्र की बड़ी कंपनी Oracle मैं फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपनी कार्य करने वाले एम्पलाई में 13% कमी हासिल की है। कंपनी के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की संख्या 1.62 लाख से घटकर 1.41 लाख हो गई है। यह बदलाव ऐसे समय में देखने को मिला जब ओरेकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े लेवल पर निवेश हो रहा था। इस कदम का असर कंपनी की लागत संरचना और परिचालक दक्षता के साथ-साथ कारोबार प्लानिंग पर भी देखने को मिल सकता है।

Oracle Workforce: Headcount dropped by 13% amidst AI investments.

Oracle Workforce में आई कमी

कंपनी के नियम के डॉक्यूमेंट के अनुसार मई 2026 तक ओरेकल की कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 1.41 लाख थी जो पहले एक साल पहले तक करीब 1.62 लाख कर्मचारी थे। जिसका मतलब है कि 1 साल के भीतर लगभग 21000 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली है यह गिरावट Oracle कंपनी में लगभग 13% की कमी को दिखाताहै। निवेशकों के अनुसार हाल ही के सालों में ओरेकल द्वारा किए गए सबसे बड़े कार्य बल पुनर्गठन में से एक माना जाता है। कंपनी ने इस प्रक्रिया से जुड़े खर्चों पर भी कुछ राशि खर्च की है।

ये भी पढ़े: Coal India OFS: सरकार 2% हिस्सेदारी बेचेगी,अब शेयर पर बढ़ा दबाव

AI और प्लानिंग पुनर्गठन बने प्रमुख कारण

कंपनी के ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि कार्यबल में कमी के पीछे कई सारे कारण है जिनमें आई तकनीक का बढ़ता उपयोग प्रबंधन स्तर पर होने वाला बदलाव प्लानिंग की प्राथमिकता में परिवर्तन अधिग्रहणों का एकीकरण और प्रदर्शन आधारित फैसलों को शामिल किया गयाहै। विशेषज्ञों के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल से कई पारंपरिक भूमिकाओं की आवश्यकता कम होती जा रही है वही कंपनियां उन क्षेत्रों में निवेश बढ़ती जा रही है जहां भविष्य में अधिक विकास की संभावनाएं दिखती है।

डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर है फोकस

Oracle कंपनी वर्तमान में क्लाउड कंप्यूटिंग और आई इंफ्रास्ट्रक्चर में बिस्तर पर जोर दे रही है कंपनी बड़े डाटा सेंटर प्रोजेक्ट और उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर संसाधनों में भी निवेश कर रही है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार ओरेकल कंपनी के वर्कफोर्स में कटौती का एक उद्देश्य संसाधनों को उन क्षेत्रों की ओर स्थानांतरित करना भी हो सकता है। जहां कंपनी लंबे समय के विकास के लिए उम्मीद कर रही है इससे परिचालन लागत नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े: HDFC Bank Shares में हुई गिरावट, भुगतान रिपोर्ट से बढ़ गई निवेशक…

निवेशकों और बाजार के लिए संकेत?

स्टॉक एक्सचेंज डाटा और कंपनी के फाइनेंशियल खुलासों के आधार पर अगर बताया जाए तो ओरेकल कंपनी का ध्यान अब पारंपरिक विस्तार करने के बजाय अधिक मूल्य वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड बिजनेस पर केंद्रित हो रहा है। हालांकि बड़े पैमाने पर पुनर्गठन और पूंजीगत निवेश के कारण निकट अवधि में लागत दबाव बने रहने की संभावना से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले समय में निवेश करने वाली कंपनी की राजस्वृद्धि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कारोबार से मिलने वाला ऑर्डर और लाभ पर विशेष नजर होने वाली है। हालांकि भविष्य का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और मांग पर ही निर्भर होगा। इस लेख को केवल समाचार और सूचना के उद्देश्य के लिए ही समझे इस निवेश की सलाह नहीं समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *