रीवा आयुर्वेद कॉलेज में 9वें दिन भी जारी रहा इंटर्न चिकित्सकों का उग्र प्रदर्शन, मुख्य गेट पर जलाई डिग्रियां

Intensified protest by intern doctors continued for the ninth day at Rewa Ayurveda College.

शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, रीवा में बीएएमएस इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और उग्र हो गया है। सोमवार को प्रदर्शन के नौवें दिन चिकित्सकों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर अपनी डिग्रियां तक जलाकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों का मुख्य मुद्दा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के स्टाइपेंड में मौजूद भारी अंतर को खत्म करना है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश के बीएएमएस इंटर्न को प्रति माह मात्र 9,383 रुपये स्टाइपेंड मिलता है, जबकि पश्चिम बंगाल में 33,099 रुपये, ओडिशा में 30,000 रुपये और तेलंगाना में 29,792 रुपये प्रतिमाह तक भुगतान किया जा रहा है। अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और आयुष चिकित्सा संस्थानों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चिकित्सक पिछले नौ दिनों से लगातार डटे हुए हैं। इस कड़े प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें शासन स्तर पर आने वाले किसी ठोस और सकारात्मक फैसले पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *