No Sugar Changes In Body : 7 दिन तक चीनी खाना छोड़ दें तो शरीर पर क्या असर होगा?

No Sugar Changes In Body : आज के दौर में चीनी हमारे रोजमर्रा के खानपान का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। चाय, कॉफी, मिठाइयां, पैक्ड फूड्स के माध्यम से लोग बिना सोचे-समझे दिनभर में बहुत अधिक चीनी का सेवन कर लेते हैं। जो शरीर के लिए अधिक नुकसानदाई है। अब सोचिये, अगर आप सिर्फ 10 दिनों के लिए चीनी छोड़ देते हैं, तो आपके शरीर में क्या बदलाव आएंगे? 

चीनी के अधिक सेवन से क्या होता है?

डॉक्टर और हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाने से अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा, डायबिटीज, त्वचा संबंधी परेशानियां और थकान जैसी समस्याएं अक्सर अधिक चीनी के सेवन का परिणाम होती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ दिनों के लिए चीनी से पूरी तरह दूरी बना लें, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

10 दिन तक चीनी छोड़ दें तो क्या होगा? 

एक्सपर्ट कहते है कि चीनी का सेवन अगर 10 दिनों तक न किया जाए तो आपका शरीर खुद को फिर से संतुलित करने लगता है।शुरुआत के पहले कुछ दिन थोड़े कठिन हो सकते हैं, लेकिन उसके बाद होने वाले बदलाव बहुत ही लाभकारी होते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि यदि कोई व्यक्ति लगातार 10 दिनों तक चीनी का सेवन नहीं करता है, तो उसके शरीर में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं.

पहले 3 दिन मीठे से दूरी पर शरीर क्या संकेत देता है?

जब आप अचानक चीनी का सेवन बंद कर देते हैं, तो शरीर को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, चीनी मस्तिष्क में एक ‘फील गुड’ का सिग्नल भेजती है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है। पहले 2-3 दिनों में बहुत से लोगों को बार-बार मीठा खाने की इच्छा होने लगती है. इस इच्छा को क्रेविंग कहा जाता है। इस दौरान सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, या थकान जैसी समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर अब धीरे-धीरे चीनी के बजाय दूसरी ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर होना सीख रहा होता है हालांकि यह दौर ज्यादा लंबा नहीं रहता और कुछ ही दिनों में शरीर नई आदत अपना लेता है।

4 से 7 दिन तक चीनी छोड़ने पर शरीर में आते हैं सकारात्मक बदलाव

जैसे-जैसे शरीर चीनी से दूरी बनाना सीखता है, कई फायदेमंद बदलाव नजर आने लगते हैं। सबसे पहले, ऊर्जा स्तर में सुधार महसूस होता है। पहले जहां मीठा खाने के बाद ऊर्जा में अचानक उछाल आता था और फिर जल्दी ही थकान हो जाती थी, अब ऊर्जा स्थिर रहती है। आप पूरे दिन अधिक सक्रिय और ताजगी से भरपूर रहते हैं। नींद में भी सुधार देखने को मिलता है। ब्लड शुगर का संतुलन बनाए रखने से शरीर को आराम मिलना आसान हो जाता है। कई लोग बताते हैं कि चीनी कम करने के बाद उनकी नींद गहरी और बेहतर हो जाती है।

त्वचा पर भी इसका असर दिखाई देता है। अधिक चीनी त्वचा की उम्र जल्दी बढ़ाने वाली प्रक्रिया को तेज कर सकती है, लेकिन चीनी कम करने से चेहरे पर निखार आ सकता है और मुंहासे भी कम हो सकते हैं।

क्या पूरी तरह चीनी छोड़ना सही है?

जरूरी नहीं कि हर कोई हमेशा के लिए चीनी का सेवन छोड़ दे। लेकिन यदि आप कुछ दिनों के लिए चीनी का सेवन सीमित कर लें या त्याग दें, तो इससे आपके शरीर को काफी फायदा हो सकता है। बेहतर यह है कि पैक्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और अत्यधिक मीठी चीजों से दूरी बनाई जाए। उनके स्थान पर फल, सूखे मेवे और घर का बना संतुलित आहार लेना अधिक फायदेमंद हो सकता है। 

यह भी पढ़े : Harish Rana Euthanasia : हरीश राणा की इच्छा मृत्यु के अंतिम पल वीडियो में कैद, जानिए क्या कहा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *