Vitamin D overdose से बढ़ रहा सेहत पर खतरा, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Vitamin D overdose

Vitamin D overdose: हाल ही में आई एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि विटामिन डी का ओवरडोज लेने से आने वाले समय में स्वास्थ्य के लिए दिक्कत बन सकती हैं। जहां विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी होता है वहीं इसका सेवन करना शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। खास तौर पर जब लोग बिना किसी डॉक्टर की सलाह के विटामिन डी सप्लीमेंट खाने लगते हैं।

Vitamin D के Overdose क्या है और क्यों खतरनाक है?

अगर अधिक मात्रा में विटामिन डी खान यानी विटामिन डी ओवरडोज के बारे में बात की जाए तो यह तब होता है जब शरीर में विटामिन डी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है। आमतौर पर यह स्थिति नेचुरल स्रोतों से नहीं बल्कि हाई डोज सप्लीमेंट्स के साथ लगातार सेवन करने से होती है। डॉक्टर के अनुसार यह ओवरडोज शरीर में कैल्शियम का लेवल असामान्य रूप से बढ़ा देता है जो कई समस्याओं की जड़ भी बन सकता है।

ये भी पढ़े: Symptoms of Vitamin-D Deficiency

इससे हमारे शरीर पर कैसे पड़ता है असर?

विटामिन डी का मुख्य काम शरीर में कैल्शियम का अवशोषित करना होता है लेकिन जब इसकी मात्रा अधिक हो जाती है तो खून में कैल्शियम का लेवल बढ़ने लगता है। जिससे हमें उल्टी, कमजोरी, बार-बार पेशाब आना और मांसपेशियों में दर्द आदि जैसे समस्याएं देखने को मिलती हैं। गंभीर मामलों में ज्यादातर विटामिन डी से मानसिक भ्रम और थकान की समस्या भी हो जाती है।

इससे किडनी और दिल पर बढ़ सकता है खतरा

Vitamin D Overdose लेने के बारे में डॉक्टर का कहना है अगर लंबे समय तक इसका ओवरडोज लिया जाए तो किडनी पर इसका बुरा असर देखा जा सकता है। इससे हमें किडनी स्टोन या फिर किडनी फेलियर का खतरा भी हो सकता है इसके अलावा शरीर में सॉफ्ट टिशु और धमनियों में कैल्शियम जमा होने लगता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ा सकता है।

Vitamin D Overdose के क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

डॉक्टर के मुताबिक सोशल मीडिया पर फैल रही अधूरी जानकारी के कारण लोग खुद से विटामिन डी के सप्लीमेंट खाने लगते हैं। कहीं लोग तो ऐसा मान लेते हैं कि ज्यादा विटामिन लेने से हमारे शरीर को फायदा ही होगा लेकिन इस जबकि हकीकत बहुत ही उल्टी है। बिना जांच और सलाह के हाई डोज में दवाइयां लेना हमारे लिए स्वास्थ्य की समस्या बन सकता है।

ये भी पढ़े: Vitamin D Deficiency भारत में क्यों बन रही हैं एक नई हेल्थ की चुनौती?

इसका कितना सेवन होता है सुरक्षित?

डॉक्टर के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति के लिए रोजाना 600 से 800 IU विटामिन डी लेना पर्याप्त होता है वही 4000 iu से ज्यादा की मात्रा बिना किसी डॉक्टर की सलाह से बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन इसका संतुलित सेवन ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *