Shah Rukh-Deepika Padukone’s film ‘King’ एक्ट्रेस दीपिका के किंग मूवी ड्रेस पर संतों को ऐतराज, कहां भगवा का अपमान बर्दास्त नही

Shah Rukh-Deepika Padukone’s film ‘King’। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग के गाने तू मिल जाए में दीपिका द्वारा नारंगी रंग की ड्रेस पहनने और उस पर डांस करने को लेकर साधु-संतों और नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। अयोध्या के महंत सीताराम दास महाराज ने कहा है कि भगवा वस्त्र त्याग, समर्पण और सनातन का प्रतीक है और इसमें इस तरह का डांस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करना है तो हरे रंग के कपड़े पहनकर डांस करें।

बीजेपी विधायक ने जताया था विरोध

दीपिका के इस कपड़े को लेकर साधू संत नही बल्कि बीजेपी के विधायक रविंदर सिंह नेगी ने इस दृश्य का कड़ा विरोध करते हुए फिल्म से इसे हटाने की मांग किए है और ऐसा न होने पर देशव्यापी प्रदर्शन व फिल्म के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

बोले मंहत सीता-राम

न्यूज एजेंसी से बातचीत में आयोध्या के महंत सीताराम दास महाराज ने कहा, ‘शाहरुख खान की फिल्म किंग के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा कपड़े पहनकर डिस्को डांस करेगी, ये कदापि बर्दाश्त नहीं है। मैं कहूंगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण से कि अगर आपको यही हरकतें करनी हैं, तो हरे कपड़े पहन लो। हरे कपड़ों में डांस करो, अच्छा लगेगा। भगवा शौर्य का प्रतीक है। बलिदान का प्रतीक है, ईश्वर का प्रतीक है। त्याग, समर्पण, भक्ति का प्रतीक है। क्या भगवा को बदनाम करने की साजिश चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक को मैं समर्थन देता हूं, जिन्होंने इस पर आवाज बुलंद की। सनातनी इसका पुरजोर विरोध करता है।’

पठान फिल्म में भी दीपिका को झेलनी पड़ी थी आलोचना

आलोचकों और संतों ने इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया है। ज्ञात हो कि पठान के रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण को बेशर्म रंग गाने में उनके कपड़ों और डांस स्टेप्स को लेकर भारी आलोचना और विवाद का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2022 में जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

दीपिका को लेकर हुए इस विवाद के मुख्य कारण

गाने के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी थी। कई हिंदू संगठनों और राजनेताओं ने इस पर गहरी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। दरअसल गाने का शीर्षक श्बेशर्म रंगश् होने और उसमें दीपिका के बोल्ड डांस मूव्स को कई लोगों ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ और अश्लील माना। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई नेताओं ने दीपिका के पहनावे पर खुलकर विरोध जताया और फिल्म को बैन करने या दृश्य बदलने की मांग की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *