NEET Exam 2026 रीवा के केन्द्रों में चाकचौबंद व्यवस्था, इन 13 केन्द्रों में 5399 परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र के साथ यह लाना जरूरी

NEET Exam 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए रीवा जिले में 13 केन्द्र बनाए गए हैं। जंहा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें 5399 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों को यह लाना जरूरी

परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, एक फोटो, पेन, आधार कार्ड की छायाप्रति और पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की ही अनुमति है। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए मॉडल साइंस कालेज में बैठने की व्यवस्था की गई है। यहीं वाहनों की पार्किंग भी कराएं। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष के अलावा सभी के मोबाइल फोन बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री रखने के लिए सुरक्षित कक्ष उपलब्ध कराएं जाएगे।

रीवा में बनाए गए ये परीक्षा केन्द्र 11.30 से खुलेगे

रीवा के इन 13 परीक्षा केन्द्रों में नीट एग्जाम होगे। जिसमें से टीआरएस कालेज, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, एसके स्कूल, मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल, पीके सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल, मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, पॉलिटेक्निक कालेज, मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक-2 तथा गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक-1 शामिल हैं। शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय विधि महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 तथा गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक-2 में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए सुबह 11.30 बजे से परीक्षा केन्द्र खुल जाएंगे।

कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

नीट परीक्षा को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अर्पिता अवस्थी ने प्रवेश परीक्षा के लिए कालेज में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, पुलिस अधिकारी गुरूकरण सिंह तथा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

एक-चार की तैनात रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुलिस अधिकारी तथा चार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगे। सुरक्षाकर्मियों में 50 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। परीक्षा के प्रश्नपत्र बैंक में सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बैंक से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए पृथक वाहन में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।

आयुक्त नगर निगम सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के अभिभावकों के बैठने के लिए पण्डाल की व्यवस्था करेंगे। इसमें पेयजल, ग्लूकोज तथा ओआरएस के पैकेट भी उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा केन्द्रों में सफाईकर्मी भी तैनात रखें। अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल सभी परीक्षा केन्द्रों में 20 और 21 जून को बिजली की निरंतर आपूर्ति चालू रखें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में बिजली की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कराएं। कलेक्टर ने अधीक्षक डाकघर को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने तथा समय पर वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *