Keerthy Suresh को co actor से हुई परेशानी, राधिका आप्टे ने भी कही बड़ी बात

keerthy-suresh-insecure-co-stars-radhika-apte

फिल्मों की दुनिया में महत्वकांक्षी महिलाओं को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस पर एक्ट्रेस Keerthy Suresh ने अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कुछ पुरुष कलाकारों के साथ काम करते हुए उन्हें खुद पर ही शक होने लगा था वही राधिका आप्टे ने कहा कि हर पुरुष महत्वकांक्षी महिलाओं से असुरक्षित महसूस करने लगता है।

कीर्ति सुरेश ने इसपर क्या कहा?

Keerthy Suresh ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आता है कि जब लोग महत्वाकांक्षी महिलाओं को देखते हैं तो उनके मन में असुरक्षा की भावना क्यों पैदा होने लगती है। कीर्ति सुरेश ने बताया कि उन्होंने ऐसी एक्टर के साथ काम किया है जो उनसे असुरक्षित महसूस किए करते थे। कीर्ति के अनुसार शूटिंग के दौरान उन्हें बिल्कुल भी समझ नहीं आता है कि आखिर क्या हो रहा है उन्हें लगने लगा था कि शायद समस्या उन्हें में मौजूद है और वह खुद को ही असुरक्षित महसूस करने लगती है।

लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें समझ आया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है उन्हें एहसास हुआ कि उनकी कलाकारों की असुरक्षा के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी थी। कीर्ति ने ये भी बताया कि एक हद के बाद महत्वाकांक्षी महिलाएं कुछ लोगों को असहज महसूस कर सकती है।

ये भी पढ़ें: प्रभास की Spirit की रिलीज डेट बदलेगी? सलमान खान की Monster से मुकाबले…

राधिका आप्टे ने पुरुषों और महिलाओं को लेकर आखिर क्या कहा?

Keerthy Suresh की बातों पर राधिका ने भी अपना नजरिया रखा है। उन्होंने कहा कि सभी पुरुष महत्वाकांक्षी महिलाओं से असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। उनके अनुसार उन्होंने ऐसे पुरुष के साथ काम किया है जो महिलाओं के साथ मिलकर काम करते हैं और उनका सहयोग भी करतेहैं। राधिका नहीं अभी बताया कि कई बार जिन महिलाओं से उन्हें सहयोग की उम्मीद होती है वह भी साथ नहीं देती है। उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि आखिरकार हर व्यक्ति का व्यवहार अलग होता है। अब फिल्म सेट पर पहले के मुकाबले ज्यादा महिलाएं काम कर रही हैं और पहले से ज्यादा सामानता भी देखने को मिलती है।

महिला कलाकारों के बीच टकराव पर क्या बोलीं राधिका?

राधिका आप्टे ने कहा कि महिलाओं के बीच टकराव को लेकर बनी धारना पुरानी सोच ही है। उनके अनुसार काम के दौरान किसी के साथ तालमेल बना या फिर नहीं बना इस बात पर निर्भर करता है कि लोग एक दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं यह सिर्फ इस बात से निर्धारित नहीं होता है कि वह पुरुष है या फिर महिला। उन्होंने यह भी बताया की फिल्म एक्का के सेट पर उनका माहौल काफी अच्छा था। वहां पहन के सामने और परदे के पीछे दोनों जगह कहीं सारी महिलाएं काम कर रही थी सेट पर महिलाओं के बीच सहयोग और आपसी समझ का एक अच्छा माहौल बना हुआ था।

ये भी पढ़ें: मोहनलाल ने की ‘drishyam 3’ की तारीफ, अजय देवगन को बधाई देकर चौंकाया!

महिला गैंगस्टर की कहानियां कम क्यों बनती हैं?

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे ने महिला केंद्रित गैंगस्टर कहानी के बारे में भी बात की है राधिका ने बताया कि वास्तविक जीवन में पुरुष गैंगस्टरों के बारे में ज्यादा जानकारी और कहानी सुनाने को मिली है। इसी वजह से गैंगस्टर की कहानियों में पुरुषों के मौजूदगी ज्यादा है। पानी कीर्ति सुरेश का मानना है कि शायद डायरेक्टर को भरोसा नहीं होता है कि कोई महिला एक्शन और गैंगस्टर पर आधारित कहानी भी प्रभावी ढंग से कर सकतीहै। हालांकि उन्होंने कहा कि अब स्थितियां धीरे-धीरे बदल रही है अगर महिला गैंगस्टर की कहानी अच्छी हो और ऑडियंस ऐसी फिल्मों को पसंद करेगी. दोनों में ऐक्ट्रेस अपने आने वाली सीरीज अक्का में नजर आने वाले हैं यह सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर आने वालीहै।

दोनों अभिनेत्रियां Keerthy Suresh और राधिका अपनी आगामी सीरीज़ ‘अक्का’ में नजर आएंगी। यह सीरीज़ 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *