Amitabh Bachchan के घर जलसा के बाहर इस बार कुछ ऐसा देखने का मिला जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लियाहै। दरअसल अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद भी अमिताभ बच्चन अपने फ्रेंस से मिलने घर के बाहर आए। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए वहीं घर के बाहर उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया ।

धमकी के बाद भी फैंस से मिलने पहुंच गए अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर आकर अपने चाहने वाले लोगों से मिलतेहैं। उनके चाहने वाले लोग भी हर सप्ताह उनकी एक झलक पाने के लिए वहां आते हैं। हालाकि इस तरह घर के बाहर सुरक्षा को लेकर ज्यादा तक इंतजाम देखने को मिले। पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजाम के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया है। धमकी की खबर के बाद उनका इस तरह से बाहर आना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: KBC 18: अमिताभ बच्चन के लिए क्यों मुश्किल हुई केबीसी में होस्टिंग?
पिता अमिताभ के पीछे खड़े दिखे बेटे अभिषेक बच्चन
इस बार अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे थे। जब अमिताभ बच्चन सामने खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे तभी अभिषेक उनके पीछे खड़े थे। अभिषेक की मौजूदगी में लोगों का ध्यान खींचा है हालांकि वह वहां किस वजह से खड़े हैं इसकी जानकारी नहीं है।
क्या है अमिताभ बच्चन के घर को धमकी मिलने का पुरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई में बम की धमकी से जुड़ा एक ईमेल सामने आया है। इसमें अमिताभ बच्चन के घर जलसा का भी जिक्र होने की बात की गई है। जानकारी के अनुसार कुछ दूसरी जगह का भी नाम इसमें बताया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा से जुड़े कदम भी उठाएं है।
ये भी पढ़ें: KBC 18: अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों दिलीप कुमार से जुड़ा है सिनेमा का इतिहास
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर भी हुई बहुत चर्चा
Amitabh Bachchan की सेहत को लेकर भी हाल ही में चर्चा हुई थी उन्होंने अपने ब्लॉग में आराम करने की जरूरत के बारे में भी बताया था। ऐसे में फंस के लिए उन्हें रविवार को घर के बाहर देखना एक खास मौका रहा। अमिताभ बच्चन लंबे समय से हर रविवार अपने फैंस से मिलने बाहर आते हैं।




