Rewa News: आउटसोर्स कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’ 21 को, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर CM को सौंपेंगे ज्ञापन

Massive protest by outsourced employees in Rewa on April 21

रीवा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ‘ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी संघ’ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 21 अप्रैल 2026 को रीवा जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष जिले भर के आउटसोर्स कर्मचारी विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बड़े आंदोलन की रणनीति तय करने हेतु जिला अध्यक्ष श्री दिनेश हेतगेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विकास शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी: 12 बजे जुटेंगे कर्मचारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एकत्रित होंगे। यहाँ एक विशाल सभा के बाद दोपहर 3:00 बजे रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी संगठित शक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है।


सौर ऊर्जा प्लांट बदवार की नई कमेटी का गठन

बैठक के दौरान ही ‘ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी संघ’ की शाखा सौर ऊर्जा प्लांट बदवार की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम के गठन से प्लांट में कार्यरत मजदूरों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

पदनाम
अध्यक्षश्री कमलाकर सिंह परिहार
मंत्रीश्री सत्येंद्र यादव
कोषाध्यक्षश्री मोहनलाल पटेल
संगठन मंत्रीश्री शिवराज पटेल
उपाध्यक्षश्री सुक्रमणि सिंह पटेल, श्री भैया लाल पटेल
सहमंत्रीश्री मनोज गुप्ता, श्री छोटेलाल कुशवाहा
कार्यालय मंत्रीश्री अमृतलाल पटेल

इसके साथ ही 21 सदस्यीय कार्यसमिति का आगामी 2 वर्ष के लिए गठन किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कमलाकर सिंह ने विश्वास दिलाया कि संघ सौर ऊर्जा प्लांट में काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *