पन्ना। एमपी के पन्ना जिले में एक 7 साल का मासूम बच्चा बहादुरी का मिसाल बना और अपने छोटे भाई को पागल कुत्ते से बचाने के लिए खुद भिड़ गया। कुत्ते के हमले से घायल बच्चो को ईलाज के लिए पन्ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटे भाई के लिए जिस तरह से वह अपनी जान की परवाह किए बिना कुत्ते से मुकाबला करता रहा। उसको लेकर ग्रामीण चर्चा कर रहे है।
यह थी घटना
जानकारी के तहत के देवगांव निवासी राज सिंगरौल ने अपने चार साल के छोटे भाई अनुराग की जान बचाने के लिए पागल कुत्ते से मुकाबला करता रहा। हमले में राज गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसने अपने छोटे भाई को सुरक्षित बचा लिया। बताया जाता है कि दोनों भाई शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने छोटे भाई अनुराग पर हमला कर दिया। भाई को खतरे में देख राज बिना डरे कुत्ते के सामने खड़ा हो गया और उससे भिड़ गया।
जख्मी हो गया राज
हिंसक कुत्ते ने राज के दोनों गाल, हाथ और पैरों को काट जख्मी कर दिया है। वह लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने छोटे भाई की ओर कुत्ते को बढ़ने नहीं दिया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया, ज्ञात हो कि आवारा कुत्तों को लेकर कोर्ट से लगातार निर्देश दिए जा रहे है। इसके बाद भी सक्षम कार्रवाई न हो पाने के कारण सड़कों पर आवारा कुत्तों का विचरण जारी है। कुत्ते मासूम बच्चो और बेजुबानों को अपना शिकार बना रहे है।




